एक्सक्लूसिव : सैमसंग गैलेक्सी ए20ई के डिजाईन का खुलासा, देखें कैसा होगा यह फोन

Join Us icon

सैमसंग ने कुछ दिनों पहले ही गैलेक्सी ए स्मार्टफोन सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए20 अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च किया था। सैमसंग गैलैक्सी ए20 फिलहाल रशियन बाजार में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों में इंडिया में दस्तक दे सकता है। गैलेक्सी ए20 लॉन्च के एक हफ्ते बाद इसी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी ए20ई की जानकारी सामने आई थी। गैलेक्सी ए20ई को ब्लूटूथ और वाईफाई सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया था जहां फोन की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि हुई थी। सैमसंग की ओर से हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए20ई के लॉन्च की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कंपनी की घोषणा से पहले ही 91मोबाइल्स ने गैलेक्सी ए20ई के केस रेंडर को पेश कर दिया है। इस रेंडर से गैलेक्सी ए20ई के ​लुक और डिजाईन की जानकारी सामने आ गई है।

ऐसा होगा डिजाईन

सैमसंग गैलेक्सी ए20ई के केस रेंडर की फोटो शेयर करने से पता चल गया है कि यह फोन भी गैलेक्सी ए सीरीज़ के हालिया ​लॉन्च स्मार्टफोंस की ही तरह इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में बेजल लेस स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसके उपर की ओर छोटी सी ‘यू’ शेप की नॉच दी जाएगी। इसी नॉच में सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : बड़ी डिसप्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आया गैलेक्सी टैब ए (2019), जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

गैलेक्सी ए20ई के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। फोन के रियर कैमरा बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया जाएगा जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद होगी। गैलेक्सी ए20ई के बैक पैनल पर ही सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया जाएगा वहीं नीचे की ओेर 3.5एमएम आडियो जैक, स्पीकर ​ग्रिल तथा यूएसबी पोर्ट मौजूद रहेगा।

samsung-galaxy-a20e-exclusive-case-renders-specifications

गैलेक्सी ए20ई

सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हालांकि अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन लॉन्च हो चुके गैलेक्सी ए20 का ही छोटा वर्ज़न होगा। गौरतलब है कि गैलेक्सी ए20ई सैमसंग का पहला फोन हो जो गैलेक्सी ए सीरीज़ में ‘ई’ मोनिकर के साथ लॉन्च होगा। सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर यह जरूर साफ हो चुका है कि गैलेक्सी ए20ई को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार गैलेक्सी ए20ई सैमसंग के एक्सनॉस 7884 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए20 स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग द्वारा रशियन बाजार में लॉन्च किए जा चुके गैलेक्सी ए20 की बात करें तो यह फोन 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडीप्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिसप्ले पर पेश किया गया है। गैलेक्सी ए20 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित सैमसंग वन यूआई पर लॉन्च हुआ है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7884 चिपसेट पर रन करता है।

samsung-galaxy-a20e-exclusive-case-renders-specifications
Samsung Galaxy A20

गैलेक्सी ए20 को रशिया में 3जीबी रैम मैमोरी पर उतारा गया है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है​ जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंटी की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : असूस ज़ेनफोन 6 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रेगन 855 पर होगा लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी ए20 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए20 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। बहरहाल उम्मीद है कि गैलेक्सी ए20 या गैलेक्सी ए20ई स्मार्टफोन अप्रैल महीने में भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here