सैमसंग का खास तोहफा, अब मोबाइल में मिलेगा के-ड्रामा और के-पॉप का मजा

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए माय गैलेक्‍सी ऐप पर एक तोहफा दिया है। कंपनी ने केबीएस मीडिया के साथ पार्टनरशिप की है। इस भागीदारी से अंतरराष्‍ट्रीय ब्‍लॉकबस्‍टर के-ड्रामा जगलर्स, क्‍वीन फॉर सेवन डेज और मैनहोल को भारत में सैमसंग उपभोक्‍ताओं के लिए माय गैलेक्‍सी ऐप पर विशेषरूप से उपलब्‍ध होंगे।

इसके अलावा सैमसंग यूजर्स को BTS, Exo, BTOB, MONSTA-X सहित अन्‍य टॉप कलाकारों और बैंड्स के 750 से अधिक के-पॉप म्‍यूजिक वीडियो भी देखने को मिलेंगे। काफी समय से भारतीय युवाओं के बीच कोरियन कंटेंट को देखने का चलन बढ़ गया है। सैमसंग इंडिया के सीनीयर डायरेक्टर प्रमोद मूदंडा ने कहा “हम अपने उपभोक्‍ताओं के हितों और रुचियों को महत्‍व देते हैं और भारत में के-पॉप संस्‍कृति की बढ़ती लोकप्रियता में कतई संदेह नहीं है”। इसे भी पढ़ें: मार्केट में धूम मचाने आ रहा Galaxy Note 10, 4 रियर कैमरा और डुअल स्क्रीन के साथ होगा लॉन्च

बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार महानगरों और टियर-1 शहरों में 18 से 24 उम्र की आयु के युवाओं के बीच कोरियन संस्‍कृति में विशेष रुचि देखी जा रही है। ‘माय गैलेक्‍सी’ ऐप भारत में सैमसंग यूजर्स के बीच बढ़ती मनोरंजन जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर विशिष्‍ट सामग्री उपलब्‍ध कराने के कोशिश में जुटी है। इसे भी देखें: चालान कटने से बचाएगा सैमसंग का यह फोन, लिमिट से ज्यादा शराब पी तो देगा चेतावनी

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने Samsung Note 10 लॉन्च कर सकती है। अब तक इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं, जिसमें डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को बताया गया था। वहीं, एक नई लीक रिपोर्ट में सामने आया है कि Galaxy Note 10 के दो वेरियंट लॉन्च करने जा रही है जो कि रैम व स्टोरेज में नहीं बल्कि स्क्रीन साइज में अलग होंगे।

वेबसाइट द बेल की रिपोर्ट के की माने तो Samsung Galaxy Note 10 को 2 स्क्रीन साइज में पेश किया जाएगा, जिसमें से एक वेरिएंट का डिसप्ले 6.7-इंच और दूसरे वेरिएंट का डिसप्ले 6.4-इंच होगा। इससे साफ होता है कि छोटो स्क्रीन साइज वाले हैंडसेट की कीमत कम और बड़े स्क्रीन वाले डिवाइस की कीमत ज्यादा होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here