
Huawei ने पिछले हफ्ते ही भारतीय में अपनी स्मार्टफोन की श्रृंख्ला को बढ़ाते हुए पी सीरीज़ का विस्तार किया है। कंपनी की ओर से इंडिया में पी30 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज़ के तहत कंपनी ने Huawei P30 Pro और P30 Lite को भारतीय बाजार में उतारा है। हुआवई पी30 प्रो को जहां कंपनी ने हाईएंड फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारा है वहीं पी30 लाइट मीडरेंज में पेश हुआ है। हुआवई पी30 सीरीज़ के बाजार में आने के बाद कंपनी अपने लो बजट सेग्मेंट पर भी काम कर रही है। एक ताजा लीक में हुआवई के आगामी स्मार्टफोन वाई5 (2019) की जानकारी सामने आई है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।
हुआवई वाई5 (2019) डिजाईन
Huawei Y5 के इस मॉडल को नया ट्रेंड बन चुकी वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया है। फोन की डिसप्ले के नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है तथा अन्य तीन किनारें नैरो बेजल्स वाले हैं। फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया है। फोन की फोटो को देखकर ही अंदाजा हो गया है कि हुआवई अपने इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में उतारेगी। वॉल्यूम तथा पावर बटन Huawei Y5 (2019) के दाएं पैनल पर दिए गए हैं।

हुआवई वाई5 (2019) स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार हुआवई वाई5 (2019) को 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.71-इंच की एचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई के साथ ईएमयूआई 9 पर पेश किया जाएगा जो मीडियाटेक एमटी6761 चिपसेट यानि हेलीयो ए22 पर काम करेगा। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि Huawei Y5 (2019) को कंपनी द्वारा 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : शानदार डिजाइन के साथ आया Honor 8 pro, जानें इसकी कीमत और फीचर्स
Huawei Y5 (2019) से जुड़ी रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल रियर केमरा दिया जाएगा जो फ्लैश लाईट से लैस है। लीक के अनुसार हुआवई के इस आगामी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा तथा फोन अनलॉकिंग के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करेगा। हुआवई वाई5 (2019) को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लिहाजा सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है।

हुआवई पी30 सीरीज़
लगे हाथ आपको भारत में लॉन्च हो चुके हुआवई पी30 सीरीज़ के स्मार्टफोन की कीमत बता दें कि कंपनी ने अपने हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस P30 Pro को देश में 71,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं कंपनी की ओर से Huawei P30 Lite के 4जीबी रैम वेरिएंट को 19,990 रुपये तथा 6जीबी रैम वेरिएंट को 22,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही फोन कंपनी साइट के अलावा अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।





















