शानदार डिसप्ले और बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Z6 Youth Edition, जानें क्या है कीमत

Join Us icon

Lenovo ने अपनी घरेलू मार्केट में Z6 Pro स्मार्टफोन के लाइट वर्जन Lenovo Z6 Youth Edition को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर पेज क्रिएट किया था जिस पर स्मार्टफोन की कई डिटेल्स दारी कर दी गईं थीं। वहीं, अब इसे ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता
Lenovo Z6 Youth Edition के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,099 (लगभग 11,100 रुपए), 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 (लगभग 14,100 रुपए) और 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,699 (लगभग 17,200) रुपए है। वहीं, यह फोन सेल के लिए चीन में उपलब्ध हैं। फोन को नाइट ब्लैक और मैजिक डस्ट कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसे भी पढ़ें: लेनोवो लाया गजब का मुड़ने वाला पर्सनल कम्प्यूटर, ऐसे करेगा काम

Lenovo Z6 Youth Edition की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lenovo Z6 Youth Edition में 6.3-इंच एचडीआर 10 डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल है। फोन क्वॉलकॉम 10एनएम फेब्रिकेशन प्रोसेस बेस्ड 2.2गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: तीन रियर कैमरे और नॉच डिसप्ले के साथ धूम मचाने आया Lenovo K6 Enjoy स्मार्टफोन, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

screenshot-2019-05-22-at-1-58-35-pm
हैंडसेट 4जीबी रैम+ 64जीबी, 6जीबी रैम + 64जीबी और 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। साथ ही स्मार्टफोन एंडरॉयड पाई बेस्ड ज़ेडयूआई 11 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Lenovo Z6 Youth Edition के रियर में 16एमपी मेन सेंसर, 8एमपी सेकंडरी सेंसर और 5एमपी थर्ड सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन 2एक्स ऑप्टिकल जूम और फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स (PDAF) से लैस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16एमपी का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअल-सिम स्लॉट, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ए-जीपीएस है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 4,050एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सोपर्ट के साथ आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here