तीन रियर कैमरे और नॉच डिसप्ले के साथ धूम मचाने आया Lenovo K6 Enjoy स्मार्टफोन, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Join Us icon

लेनोवो ने अपने नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है, जिसे Lenovo K6 Enjoy के नाम से लॉन्च किया गया है। बजट कैटगरी में आए इस स्मार्टफोन को कंपनी ने वाटरड्रॉप नॉच डिसप्ले और तीन कैमरे के साथ लॉन्च किया है। हालांकि, फिलहाल यह चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है और भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछले साल कंपनी ने अपने K5 सीरीज के अंदर स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल कंपनी अपनी K6 सीरीज़ के अंदर Lenovo K6, K6 Note, K6 Pro और K6 Play को लॉन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: 12जीबी रैम, ताकतवर प्रोसेसर और 5जी सपोर्ट के साथ आज आएगा लेनोवो जे़ड6 प्रो
lenovo-k6-enjoy-new
कीमत और उपलब्धता
हैंडसेट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में डिवाइस का सिर्फ एक ही वेरिएंट सामने आया है। इसमें 4जीबी रैम+64जीबी एडिशन की कीमत 1,398 युआन (लगभग 14,398 रुपए ) है। स्मार्टफोन ब्लैक और मिराज ब्लू कलर में आता है। हालांकि, इसकी ग्लोबली उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ 6.9-इंच डिसप्ले और 5,810एमएएच बैटरी वाला लेनोवो वी7, स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों का करेगा

lenovo-k6-enjoy-new-2
Lenvo K6 Enjoy की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Lenovo K6 Enjoy की तो इसमें आईपीएस एलसीडी 6.22-इंच का डिसप्ले दिया गया है। वहीं, डिवाइस में स्क्रीन एचडी प्लस रेजोल्यूशन 720 x 1520 पिक्सल की है। हैंडसेट देखने में काफी हद तक Lenovo Z5s स्मार्टफोन की तरह लगता है जो कि पिछले साल लॉन्च हुआ था।
वहीं, डिवाइस में मिडरेंज हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम और स्टोरेज ऑप्शन- 64जीबी व 128जीबी मौजूद है। इतना ही नहीं फोन की स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Lenovo K6 Enjoy में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस के साथ 12-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 8-मेगापिक्सल वाला टेलीफोटो सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 3,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक है। इसके अलावा हैंडसेट एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here