
कोरियन कंपनी एलजी ने की ओर से कुछ दिनों पहले ही आधिकारिक घोषणा कि गई है कि कंपनी जनवरी 2017 में आयोजित होने वाले सीईएस ईवेंट के माध्यम से अपने पांच स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिनमें ‘के’ सीरीज़ के चार फोन के साथ एलजी स्टाईलस भी शामिल होगा। वहीं अब एक ताजा लीक में एलजी के स्मार्टफोन जी6 के कुछ रेंडर सामने आने से मोबाईल जगत में हलचल है।
माय स्मार्ट प्राइस ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एलजी जी6 के कुछ ईमेज़ रेंडर जारी करते हुए दावा किया है कि यह एलजी की फ्लैगशिप में बनने वाला स्मार्टफोन एलजी जी6 है। इस फोन की 360डिग्री एंगल से वीडियो लीक की गई है जिसमें फोन के रियल, फ्रंट पैनल के साथ ही साईड पैनल को भी साफ देखा जा सकता है। लीकस्टर के अनुसार एलजी अपने इस फोन को फरवरी 2017 में होने वाले एमडब्ल्यूसी ईवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।
लीक हुई फोटोज़ के अनुसार एलजी जी6 में 5.3 इंच की क्वॉड-एचडी डिसप्ले हो सकती है। फोन के रियल पैनल पर मेटालिक फ्रेम हो सकता है जिसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सैटअप नज़र आ रहा है। रियर पैनल पर ही कैमरे के नीचे फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है।
जल्द ही एंडरॉयड पर लॉन्च होगा सुपर मारियो रन गेम
एलजी जी6 की लीक वीडियो में फोन के उपरी पैनल पर 3.5एमएम आॅडियो जैक तथा नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट नज़र आ रहा है। फोन के दाईं तरफ वॉल्यूम की लगाई गई है।
बीएसएनएल दे रहा है 6 रुपये में 100 रुपये का टॉकटाईम
अनुमान अनुसार एलजी जी6 148.8 x 72.3 x 8.3 एमएम डायमेन्शन का हो सकता है जिसकी थिकनेस तकरीबन 8.3एमएम होने की उम्मीद है। बहरहाल ये सभी जानकारियां लीक के आधार पर ही दी जा रही है। जब तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिलती, इसे जी6 की अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स ही कहा जाना बेहतर है।





















