8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा Xiaomi CC9 Meitu कस्टम एडिशन, कंपनी ने किया कंफर्म

Join Us icon

शाओमी अपनी CC सीरीज के स्मार्टफोन्स को 2 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के अंदर Mi CC9 और Mi CC9e के अलावा एक और स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा जो कि Xiaomi CC9 का Meitu कस्टम एडिशन होगा। इस फोन को कंपनी Xiaomi CC9 Meitu कस्टम एडिशन के नाम से लॉन्च करेगी।

Xiaomi CC9 Meitu कस्टम एडिशन के लॉन्च की जानकारी खुद कंपनी ने दी है। वहीं, इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी खुलासा किया गया है। दरअसल, शाओमी के सीईओ ली जून ने वीबो पर पोस्ट कर यह घोषणा की।
cc9
शाओमी सीईओ ने इस बात की जानकारी दी है कि CC9 Meitu कस्टम एडिशन को 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। ली जून द्वारा शेयर की गई तस्वीर में CC9 का बॉक्स ब्लू कलर की पैकेजिंग में दिखाई दे रहा है।
इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि CC9 Meitu कस्टम एडिशन से साफ और एआई पोर्टेट शॉट्स लिए जा सकेंगे। हालांकि, इसके अलावा फोन की किसी प्राकर की कोई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स सामने नहीं आए हैं।
screenshot-2019-06-28-at-10-09-17-am
बता दें कि हाल ही में एक लीक सामने आई थी, जिसमें CC9e के रैम/स्टोरेज वेरियंट और कलर ऑप्शंस लीक हो गए। सामने आया कि यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च होगा और 6 जीबी रैम के साथ इस डिवाइस में 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।

शाओमी अपनी नई सीरीज के Mi CC9 और CC9e स्मार्टफोन्स को चीन में होने वाले एक इवेंट में 2 जुलाई को लॉन्च करेगा। नए फोन्स को युवा स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और इसमें Meitu की ओर से कई कैमरा फीचर्स भी मिलेंगे।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here