
Realme ने लंबे इंतजार के बाद पिछले सप्ताह ही बताया है कि कंपनी आने वाली 15 जुलाई इंडिया में अपना पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme X लॉन्च करने वाली है। इस दिन कंपनी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Realme X इंडियन मार्केट में कदम रखेगा। Realme X चीनी बाजार में पहले ही पेश किया जा चुका है लिहाज़ा फोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सामने है। वहीं आज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपनी माइक्रोसाइट पर Realme X का प्रोडक्ट पेज बना कर साफ कर दिया है कि यह फ्लैगशिप डिवाईस भारत में फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव बिकेगा।
Realme X को लेकर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट पेज बनाया गया है। यह पेज फिलहाल फ्लिपकार्ट की मोबाइल ऐप पर ही लाईव किया गया है। फ्लिपकार्ट ने इस पेज को ‘Real voice of India’ नाम दिया है। इस पेज पर एक सर्वे रिजल्ट भी दिया गया है जिसमें बताया हुआ है कि कितने प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर्स सुपर फास्ट चार्जिंग, फुलस्क्रीन डिसप्ले, रियर व पॉप-अप सेल्फी कैमरा में बेहतर डिवाईस ढूंढते हैं। उम्मीद है कि 15 जुलाई को Realme X का लॉन्च ईवेंट Flipkart पर लाईव दिखाया जाएगा।
Realme X
अगर बात करें Realme X की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच फुल एचडी+ एज-टू-एज ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पर डुअल कैमरा है। इसमें एक सेंसर 48-मेगापिक्सल का और दूसरा डेप्थ सेंसर 5-मेगापिक्सल का है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K20 सीरीज़ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट, 17 तारीख हो रही है इंडिया में लॉन्च
Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एआई हाइपरबूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,765एमएएच की बैटरी VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आती है। फोन कलरओएस पर कार्य करता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। उम्मीद है कि इंडिया में यह स्मार्टफोन 18,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Nokia 6.1 के दाम फिर से हुए कम, 16,999 रुपये वाला फोन अब खरीद सकते हैं सिर्फ 6,999 रुपये में
Realme X को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। हैंडसेट के 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और सबसे बड़े वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। उम्मीद है कि भारत में भी यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में भी लॉन्च किया जाएगा। इंडियन मार्केट में Realme X की शुरूआती कीमत 16,000 रुपये के करीब हो सकती है।




















