
लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो सीईएस 2017 में असूस ने दो बेहतरीन डिवाइस का प्रदर्शन किया है। एक तो पिछले साल लॉन्च ज़ेनफोन ज़ूम का ही अपग्रेड संस्करण है जबकि दूसरा ज़ेनफोन एआर को दिखाया है। ज़ेनफोन एआर कंपनी की नई सीरीज है और इससे बेहद ही खास फ़ीचर्स लैस किया गया है। आगे हमनें असूस ज़ेनफोन ज़ूम के ऐसे ही 5 शानदार फ़ीचर्स की जानकारी दी है जो इसे औरों से अलग बनाते हैं।
1. 8जीबी रैम

इस फोन की जो सबसे बड़ी खासियत है यह कि असूस ज़ेनफोन एआर विश्व का पहला फोन है जिसे 8जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया गया है। हालांकि पहले भी कंपनी का रिकॉर्ड कुछ ऐसा ही रहा है। ज़ेनफोन 2 विश्व का पहला फोन था जिसे 4जीबी रैम के साथ पेश किया गया था।
2. टैंगो फोन

असूस ज़ेनफोन एआर विश्व का दूसरा फोन है जो गूगल का आॅग्यूमेंटेड रियालिटी टैंगो को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके माध्यम से आप कई कार्य कर सकते हैं। यह फोन मोशन और डेप्थ को समझने में सक्षम है। इतना ही नहीं फोन का कैमरा ही आपको किसी चीज की दूरी, गहराई, लंबाई और चौड़ाई बताने में सक्षम होगा।
3. डे ड्रीम सपोर्ट

यह विश्व का पहला फोन है जिसमें गूगल टैंगो के साथ डेड्रीम सपोर्ट है। डेड्रीम के माध्यम से आप शानदार वर्चुअल रियालिटी का मजा ले सकते हैं। वीआर हेडसेट पर आप न सिर्फ शानदार गेम खेल सकते हैं बल्कि वीआर वीडियो का मजा ले सकते हैं।
सबसे कम कीमत के 5 बेहतरीन डुअल कैमरे वाले फोन
4. 23-मेगापिक्सल का ताकतवर कैमरा

इस फोन में 23 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया गया है जो मोशन ट्रैकिंग में सक्षम है। वहीं बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इसे आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस किया गया है। जहां आप फोन में मूविंग आॅब्जेक्ट की भी तस्वीर बेहतर तरीके से ले सकते हैं।
5. शानदार प्रोसेसर

बेहतर फ़ीचर के साथ इस फोन को शानदार प्रोसेसर से भी लैस किया गया है। असूस ज़ेनफोन एआर को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 2.35गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का ताकतवर कोरियो प्रोसेसर है। इसके साथ ही एड्रीनो 530 जीपीयू शानदार ग्राफिक्स का अहसास कराएगा।
5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन
अन्य फीचर्स

असूस ज़ेनफोन एआर में 5.7-इंच की क्यूएचडी सुपरएमोलेड स्क्रीन दी गई है और यह 32जीबी, 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी के मैमोरी विकल्प में उपलब्ध होगा। पावर बैकअप के लिए इस में 3,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी और म्यूज़िक के लिए भी इसमें शानदार इंटीग्रेशन है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा, एनएफसी और 4जी एलटीई भी मिलेगा।


















