Vivo iQOO Pro 5G होगा 22 अगस्त को लॉन्च, शानदार फीचर्स होंगे इसकी जान

Join Us icon

इस साल चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने घोषणा की थी कि वह 5G iQOO फोन को साल के तीसरे क्वार्टर में पेश कर देगी। वहीं, पिछले महीने ही iQOO ने बताया था कि वह iQOO Pro 5G स्मार्टफोन को अगस्त में लॉन्च करेगी। अब कंपनी ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर जानकारी दी है कि iQOO Pro 5G को 22 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी द्वारा वीबो पर जारी किए गए पोस्टर में लॉन्च डेट के अलावा किसी ओर बात की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कुछ समय पहले Vivo V1916A 5G स्मार्टफोन को 3C सार्टिफिशन्स साइट पर लिस्ट किया गया था, जिसे लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह मॉडल नंबर वाला डिवाइस ही iQOO Pro 5G होगा। 3C लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन 44 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: 6जीबी रैम, 32-एमपी सेल्फी और 4500एमएएच बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Vivo S1

गौरतलब है कि Vivo ने इस साल शंघाई में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस ईवेंट के मंच से अपनी इस नई तकनीक को लॉन्च किया था। Vivo की इस नई तकनीक का नाम ‘Vivo Super FlashCharge 120W’ था। वीवो की यह नई तकनीक स्मार्टफोन की बैटरी को बेहद तेजी से चार्ज रखने की क्षमता रखती है। Vivo का दावा है कि इस तकनीक की बदौलत 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को महज़ 13 मिनट में ही फुल चार्ज किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Vivo के दो नए फोन हुए बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, रैम व प्रोसेसर का हुआ खुलासा

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Vivo iQOO Pro 5G में नया स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर होगा। इस प्रोसेसर के साथ पहले मार्केट में ASUS ROG Phone 2 और Xiaomi Black Shark 2 Pro फोन आ चुके हैं। इस लिस्ट में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ आने वाला यह तीसरा डिवाइस होगा।

iQOO Pro 5G को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें वॉटरड्रॉप नॉच और फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। इसके अलावा इसमें 4,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल कैमरा और 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज हो सकती है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here