
पिछले हफ्ते ही चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर Xiaomi फोन को लिस्ट किया गया था जिसे मीडिया रिपोर्ट्स में Redmi Note 8 सीरीज़ का मॉडल बताया गया था। जब से Redmi General Manager Lu Weibing ने इस सीरीज़ के विस्तार की घोषणा की है तब से ही Redmi Note 8 सीरीज़ का इंतजार किया जा रहा है। इस पावरफुल सीरीज़ के अलावा कंपनी Redmi सीरीज़ पर भी काम कर रही है जिसके तहत सबसे पहले Redmi 8a स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की बात सामने आ रही है। तमाम चर्चाओं के बीच Redmi 8a की रियल ईमेज भी सामने आ गई है जिससे फोन से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं।
Xiaomi Redmi 8a की रियल फोटोज़ को प्रसिद्ध टिपस्टर स्लैशलीक द्वारा शेयर किया गया है। इन फोटोज़ के एक ओर जहां फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है वहीं दूसरी ओर Redmi 8a की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है। लीक हुई फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है। इन फोटोज़ में फोन का सेटिंग मैन्यू भी ओपन किया गया है जिससे ईमेज में मौजूद फोन मॉडल की रियल स्पेसिफिकेशन्स भी साफ हो गई है।
ऐसा होगा डिजाईन
फोटो में दिखाए गए फोन का नाम Xiaomi Redmi 8a बताया जा रहा है। सबसे पहले फोन के बैक पैनल पर की बात करें तो यह फोन Redmi सीरीज़ में अभी तक लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन से अलग है। फोन का रियर कैमरा बैक पैनल पर बीच में दिया गया है। बैक पैनल पर एक लंबी पट्टी बनाई गई है और इस में सबसे उपर दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। कैमरा सेंसर्स के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और पट्टी में सबसे नीचे Redmi की ब्रांडिंग लगी है। इस पट्टी के उपरी फ्लैश लाईट मौजूद है।
Redmi 8a के बैक पैनल पर ही नीचे की ओर ‘Design by Xiaomi’ लिखा हुआ है। फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है जो ‘यू’ शेप की है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है, जिसपर Redmi लिखा है। वहीं वॉल्यूम रॉकर और पावर बटर फोन के दाएं पैनल पर दिए गए हैं। गौरतलब है कि फोटो में दिखाया गया फोन रेड कलर का है।
स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 8a की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोटो में हुए खुलासे और अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। इस फोन को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित मीयूआई 10 पर पेश किया गया जा सकता है जिसमें 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 8 Pro होगा 18वॉट रेपिड फास्ट चॉर्जिंग तकनीक से लैस, 64-एमपी कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च
सामने आई फोटो में Redmi 8a को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है तथा फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं लीक के अनुसार कंपनी की ओर से Redmi 8a को 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी और 2जीबी रैम + 16जीबी इंटरनल स्टोरेज पर भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो तीनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Xiaomi Redmi 8a के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो लीक्स के अनुसार फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो 5-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ काम करेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार Redmi 8a डुअल सिम फोन होगा जो 4जी सपोर्ट करेगा। वहीं रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही Redmi 8a में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।


















