
Realme ने इस हफ्ते भारतीय मार्केट में अपनी Realme 5 सीरीज को पेश किया था, जिसमें Realme 5 और Realme 5 Pro शामिल हैं। वहीं, इस इवेंट के दौरान रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने 64-मेगापिक्सल वाले Realme XT की भी घोषणा की। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश कर सकती है।
Realme CMO Xu Qi Chase ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक टीजर जारी किया है। इस टीजर में Realme के नए फोन की जानकारी सामने आई है, जिसमें अगले हफ्ते नए फोन को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। हालांकि, टीजर में किसी फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन, कहा गया है कि अपकमिंग फोन से बेहतर फोटो और शानदार परर्फोमेंस होगी।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी चीन में अपने Realme 5 और 5 Pro के साथ ही Realme XT को भी पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस बात की पुष्टी नहीं की है कि कंपनी चीन में कौनसा फोन लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: 64-मेगापिक्सल के साथ सितंबर में लॉन्च होगा Realme XT, कंपनी ने लगाई मुहर
बता दें कि Realme के अपकमिंग फोन में दुनिया का पहला 64एमपी वाला सैमसंग ISOCELL Bright GW1 सेंसर होगा। इसके अलावा फोन से जुड़ी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस फोन को शाओमी के 64-मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन से टक्कर मिलेगी।
Realme 5 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Realme 5 में 6.5-इंच का एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम 665 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, हैंडसेट को कंपनी ने दो रैम व तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 3+32GB, 4+64GB, 4+128GB वेरिएंट शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए Realme 5 के रियर में चार सेंसर मौजूद हैं। इसमें 12+8+2+2एमपी कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: Realme 5 vs Xiaomi Mi A3, चार कदम आगे-दो कदम पीछे
Realme 5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Realme 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की तो यह Realme 5 से काफी अलग है। इसमें 6.3-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम 712 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, हैंडसेट को कंपनी ने तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 4+64GB, 6+64GB, 8+128GB वेरिएंट शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए Realme 5 Pro में भी रियर में चार सेंसर मौजूद हैं। इसमें 48+8+2+2एमपी कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ की 4,035mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर कार्य करता है।



















