
Realme ने इस महीने ही अपनी Realme 5 सीरीज को पेश किया था, जिसमें Realme 5 और 5 Pro शामिल थे। वहीं, आज Realme 5 की पहली सेल में इस डिवाइस को ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रियलमी के ऑफिशियल तौर पर जानकारी दी कि पहली सेल में रियलमी 5 के 1,20,000 से ज्यादा यूनिट बिक गए हैं।
पहली सेल में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब रियलमी 5 की अगली सेल आज रात 8 बजे होगी। पिछले हफ्ते रियलमी ने Realme 5 Pro के साथ रियलमी 5 को भी भारत में लॉन्च किया था। रियलमी 5 सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme.com पर होगी। इसके अलावा Realme 5 Pro की पहली सेल 4 सितंबर को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर कंपनी के सीईओ ने यूट्यूब पर 9वें #AskMadhav सीरीज के अंदर इस बात की जानकारी दी कि मिड-सितंबर में Realme 5 और Realme 5 Pro को पेश किया जाएगा।
120,000+ units sold, your response for the #QuadCameraPowerhouse is overwhelming!
But we’ve got a surprise for you. Here’s another chance to get your hands on #realme5, next sale starts at 8 PM, today!
Get yours now: https://t.co/lm7QeSVG5N pic.twitter.com/PP53jH6lWT— realme (@realmemobiles) August 27, 2019
अगर बात करें Realme 5 की कीमत की तो इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपए में सेल किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का की कीमत 11,999 रुपए है।
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Realme 5 में 6.5-इंच का एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम 665 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, हैंडसेट को कंपनी ने दो रैम व तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 3+32GB, 4+64GB, 4+128GB वेरिएंट शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए Realme 5 के रियर में चार सेंसर मौजूद हैं। इसमें 12+8+2+2एमपी कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर कार्य करता है।

















