Realme XT के साथ कंपनी ने पेश किया XT Pro, 730G स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 4,000 mAh की है पावरफुल बैटरी

Join Us icon

Realme ने आखिरकार अपने 64 Megapixel कैमरा वाले स्मार्टफोन को ऑफिशियल तौर पर इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने आज अपने पावर बैंक और वायरलैस ईयरफोन को भी पेश किया है। वहीं, कंपनी ने XT के अपग्रेडेड वर्जन यानी Realme XT 730G को भी ऑफिशियल कर दिया है, जिसे Realme XT Pro के नाम से पेश किया जा सकता है।

हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर Realme XT 730G को स्पॉट किया गया था, जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आईं थीं। वहीं, अब रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने ऑफिशियल कर दिया है कि Realme XT को पेश किया जाएगा।
realme-xt-730g
लॉन्च इवेंट के दौरान फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। Realme XT 730G हाइपरबोला 3डी ग्लास डिजाइन के साथ आएगा। वहीं, फोन में सुपर एमोलेड स्क्रीन और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा इसमें 64 मेगापिक्सल के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और पावर बैकअप के लिए 30 वॉट VOCC फ्लैश चार्जिंग के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी होगी।

हालांकि, कंपनी ने इस फोन की स्क्रीन साइज और दूसरे कैमरा सेंसर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। माधव सेठ का कहना है कि दिसंबर में और सरप्राइज की घोषणा की जाएगी। इसे भी पढ़ें: 64 Megapixel कैमरे वाला Realme XT इंडिया में हुआ लॉन्च, Xiaomi को लगा तगड़ा झटका

इवेंट में दिखाई गई तस्वीरों से पता चलता है कि यह फोन वाटरड्रॉप नॉच और वर्टिकल पोजीशन में क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वॉल्यूम के बटन दायें किनारे पर होंगे। और फोन व्हाइट ग्रेडिएंट पैनल फिनिश के साथ नज़र आ रहा है।

टेना लिस्टिंग में इस फोन को Realme RMX1991 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ था। इस लिस्टिंग के अनुसार फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले होगा। वहीं, यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here