BSNL का तोहफा, 899 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगा 100 रुपए डिस्काउंट

Join Us icon

हाल ही में ट्राई ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें सामने आया था कि जुलाई महीने में वोडाफोन और आइडिया से ज्यादा सरकीरा टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों को जोड़ा है। वहीं, कंपनी ने अब अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 100 रुपये का डिस्काउंट देने की घोषणा की है।

बता दें कि यह डिस्काउंट कंपनी प्रमोशन ऑफर के तौर पर दे रही है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर है। वहीं, फिलाहाल यह प्लान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सर्कल में उपलब्ध है।

बीएसएनएल के मुताबिक, फिलहाल उसके ग्राहकों को 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 799 रुपये में मिलेगा। बीएसएनएल का यह भी कहना था कि उसका यह ऑफर परमोशनल है और यह थोड़े दिनों के लिए ही मान्य रहेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया 187 रुपए वाला प्रीपेड रिचार्ज, मिलेंगे ये लाभ

आपको बता दें कि यह ऑफर 17 सितंबर 2019 से 23 सिंतबर 2019 तक मान्य रहेगा। इस दौरान बीएसएनएल ग्राहकों को 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लिए 100 रुपए कम यानी 799 रुपये देने होंगे। इस प्लान में ग्राहकों को 180 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा मिलता है। इतना ही नहीं सब्सक्राइबर्स को हर दिन के लिए 50 एसएमएस भी मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber का इफेक्ट, BSNL Bharat Fiber ने फिर पेश किया 777 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान

777 रुपए वाला प्लान

बीएसएनएल हाल ही में Jio Fiber के इफेक्ट को देखते हुए 777 रुपए वाले प्लान को एक बार फिर पेश किया था। 777 रुपए वाले प्लान की तो इसमें 50Mbps के साथछ 500 जीबी डाटा 30 दिन की वैधता के साथ मिलता है। FUP लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में 2Mbps की स्पीड पर डाटा मिलता रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here