BSNL के इस प्लान में मिल रहा 500GB डाटा, साथ में मिलेगा ये लाभ

Join Us icon

BSNL ने कथित तौर पर एक नया सुपर स्टार 500 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है जिसमें हर महीने 50Mbps की स्पीड पर 500GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में हॉटस्टार की प्रीमियम सदस्यता भी मिलेगी। यह दो विकल्पों में उपलब्ध है – एक डीएसएल प्लान है और दूसरा भारत फाइबर प्लान। बाद वाला 50Mbps स्पीड के साथ आता है, जबकि DSL प्लान ग्राहकों को 10Mbps डाटा स्पीड देता है। उपभोक्ताओं द्वारा 500GB डेटा FUP पार करने के बाद, इंटरनेट की स्पीड कम होकर सिर्फ 2Mbps रह जाएगी। इसका मतलब है कि उन्हें इंटरनेट अनलिमिटेड मिलेगा।

इस नए सुपर स्टार 500 ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 949 रुपए है। वहीं, इस नए बीएसएनएल सुपर स्टार 500 ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 500GB एक मीहने के लिए डाटा FUP लिमिटे के साथ और भारत के अंदर किसी भी नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉल और बिना किसी चार्ज के मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL का तोहफा, 899 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगा 100 रुपए डिस्काउंट

बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में Jio Fiber के इफेक्ट को देखते हुए 777 रुपए वाले प्लान को एक बार फिर पेश किया था। 777 रुपए वाले प्लान की तो इसमें 50Mbps के साथछ 500 जीबी डाटा 30 दिन की वैधता के साथ मिलता है। FUP लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में 2Mbps की स्पीड पर डाटा मिलता रहेगा। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber का इफेक्ट, BSNL Bharat Fiber ने फिर पेश किया 777 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान

गौरतलब है कि जियो ने अपने हाल ही में अपने फाइबर प्लान की घोषणा की थी। Reliance Jio ने अपने Jio Fiber के शुरुआती प्लान की कीमत 699 रुपये रखी है। इस प्लान को Bronze Plan नाम दिया है। यह प्लान 30 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। 699 रुपये वाले Jio Fiber Bronze Plan में 100GB डाटा दिया जाएगा जो 100 Mbps की स्पीड पर चलेगा। इस प्लान में 100GB डाटा के साथ 50GB डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा। यानि यूजर्स कुल 150GB डाटा का लाभ उठा पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here