Vodafone Idea सबस्क्राइबर्स के लिए खुशखबरी, मिलती रहेगी फ्री कॉलिंग की सुविधा

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में सबसे पॉप्यूलर कंपनी Reliance Jio अब किसी अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) लेगी। हाल ही में कंपनी ने इस घोषणा की थी। वहीं, इस ऐलान के बाद Vodafone Idea Limited (VIL) ने IUC को लेकर बड़ा ऐलान किया। वोडाफोन-आइडिया ने कहा है कि वह अपने कस्टमर्स से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अलग से कोई चार्ज (IUC) नहीं लेगी।

कंपनी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि वोडाफोन-आइडिया अपने ग्राहकों को ऐसा कोई बोझ नहीं देना चाहती है कि हर बार कॉल करने से पहले उन्हें सोचना पड़े। वोडाफोन ने ट्वीट में कहा, ‘वोडाफोन से अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कोई चार्ज नहीं लगाएगी।, तो हमने आपसे जो वादा किया था उसका आनंद लें। वोडाफोन अनलिमिटेड प्लान्स पर वास्तव में फ्री कॉल।’ इसे भी पढ़ें: Jio अब नहीं रहा फ्री, कॉलिंग के लिए देने होंगे पैसे

जानें क्या है इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज

इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) एक मोबाइल टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा दूसरे को भुगतान की जाने वाला प्राइस है। जब एक टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक दूसरे ऑपरेटर के ग्राहकों को आउटगोइंग मोबाइल कॉल करते हैं तब IUC का भुगतान कॉल करने वाले ऑपरेटर को देना पड़ता है। दो अलग-अलग नेटवर्क के बीच ये कॉल मोबाइल ऑफ-नेट कॉल के रूप में जानी जाती हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा IUC शुल्क निर्धारित किए जाते हैं और वर्तमान में यह 6 पैसे प्रति मिनट हैं। इसे भी पढ़ें: जियो ने पेश किए टॉप-अप वाउचर, फ्री कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना हुआ जरुरी

बाते दें कि एयरटेल ने भी ऐलान किया है कि वह अपने यूजर्स से IUC चार्ज नहीं लेगी। इसके लिए कंपनी ने ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए घोषणा की है। अगर आप एयरटेल, वोडाफोन या आइडिया के नंबर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए जियो की तरह टॉप अप रिचार्ज नहीं कराना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here