
चीन की फोन निर्माता कंपनी शाओमी 5 नवंबर को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इऴेंट को कंपनी अपनी घरेलू मार्केट में पेश करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कंपनी अपना बहुप्रतीक्षित Mi CC9 Pro फोन को भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन में 108 MP कैमरा होगा जो कि इसकी सबसे खास बात होगी। आइए आगे इस फोन की आपको सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
कैमरा होगा खास
कंपनी यह कंफर्म कर चुकी है यह फोन पेंटा लेंस कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। यह Xiaomi का ही नहीं बल्कि टेक जगत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में Samsung का ISOCELL Bright HMX सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। इस सेंसर में 100 मिलियन पिक्सल दिए हैं जो बेहद ही ज्यादा ब्राइट लाईट होने पर भी शानदार फोटो खींचने में सक्षम है। Samsung द्वारा पेश किया गया यह नया सेंसर 1/1.33-इंच का है जो अधिक से अधिक रोशनी सोखने की क्षमता रखता है।
वहीं दूसरा और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। हालांकि चौथे सेंसर के बारे में जानकारी नहीं है ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यह टीओएफ हो। वहीं सेल्फी की ओर रुख करते हैं तो इसमें आपको 32 एमपी का कैमरा देखने को मिलेगा। भारत में इस फोन की टक्कर नोकिया के 5 कैमरे वाले फोन Nokia 9 Pureview से होगी।

दमदार बैटरी
कैमरा मॉड्यूल की तरह ही कंपनी ने बैटरी को कंफर्म कर दिया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फोन में 5,260mAh की बैटरी होगी। फोन में 30W Mi चार्ट टर्बो रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी। कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट में 58 प्रतिशत बैटरी को चार्ज करेगा। वहीं, फोन 65 मिनट में पूरी चार्ज हो जाएगा।
डिसप्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.4 इंच फुल एचडी+ 1080p AMOLED डिसप्ले के साथ आ सकता है। अगर बात करें फोन के डिजाइन फोन फ्रंट से दोनों साइड से कर्व्ड डिसप्ले के साथ आएगा। वहीं, फोन के टॉप पर नॉच होगा, जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। वहीं, राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन होगा। इसके अलावा रियर पर पांच कैमरा सेटअप होंगे। इसमें तीन कैमरा एक मॉड्यूल में और दो कैमरा अलग-अगल नीचे होंगे।

रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करेगा। इसके साथ ही फोन में 2.2 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। रही बात रैम की तो इसे 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं स्टोरेज के लिए 64 जीबी, 128जीबी और 256 जीबी का ऑप्शन देखने को मिलेगी।
कीमत
Xiaomi CC9 Pro 5 नवंबर को चीन में लॉन्च होगा। रही बात कीमत तो इसे 2,500 युआन अर्थात 25,000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। भारत में शाओमी सीसी सीरीज लॉन्च नहीं होता है ऐसे में हम इसकी आशा तो नहीं कर सकते लेकिन खबर है कि यह फोन पोको एफ2 नाम से लॉन्च हो सकता है।





















