
Realme ने कल ही भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक साथ दो नए स्मार्टफोन Realme X2 Pro और Realme 5s लॉन्च किए हैं। Realme X2 Pro जहां फ्लैगशिप फोन है वहीं Realme 5s को कंपनी ने लो बजट सेग्मेंट में उतारा है। ये दोनों ही फोन आने वाले दिनों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे और इन्हें कंपनी की वेबसाइट के साथ ही ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर हिट स्मार्टफोंस को फ्लैश सेल के तहत बेचा जाता है जिसमें फोन आउट ऑफ स्टॉक होने की स्थिति बनी रहती है। लेकिन अब Realme के बैनर से ऐसी खबर सामने आई है जो Realme फैन्स को खुशी दे सकती है।
Realme को लेकर बताया गया है कि यह कंपनी एक ऐसी खास सीरीज़ पर काम कर रही है जो भारत में सिर्फ ऑफलाईन बाजार में ही बिकेगी। Realme से जुड़ी यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से आई है। पीटीआई ने बताया है कि Realme ‘ऑफलाईन सेंट्रिक स्मार्टफोन सीरीज़’ पर काम कर रही है और इस सीरीज़ के स्मार्टफोंस का खास तौर पर रिटेल स्टोर्स व मोबाइल दुकानों के लिए ही बनाया जाएगा।
2020 की पहली तिमाही में होगी लॉन्च
खबर के मुताबिक भारतीय स्मार्टफोन में अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य के साथ Realme इस सीरीज़ को मार्केट में लाएगी। यह सीरीज़ ऑफलाईन प्लेटफॉर्म पर रिटेल स्टोर्स में बिकेगी। Realme की इस सीरीज़ का नाम क्या होगा और सीरीज़ के तहत कितने स्मार्टफोन लाए जाएंगे यह बात तो अभी पुख्ता नहीं हो पाई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार रियलमी इंडिया सीईओ माधव सेठ ने यह कबूला है कि Realme offline retail-centric smartphone series अगले साल ही यानि 2020 के पहली तिमाही में ही दस्तक दे देगी।

माधव सेठ ने जीएफके डाटा के आधार पर बताया है कि Realme अभी भारतीय ऑफलाईन बाजार के 3 से 5 प्रतिशत हिस्से पर काबिज़ है। लेकिन कंपनी का लक्ष्य है कि आने समय में Realme ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म को मिलाकर इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के 30 से 35 प्रतिशत हिस्से पर राज करे। माधव सेठ के मुताबिक इस टारगेट को पूरा करने के लिए ऑफलाईन बाजार में पकड़ बनाना जरूरी है। और कंपनी जल्द ही इस पकड़ का मजबूत करने के लिए अपनी नई ‘ऑफलाईन सीरीज़’ भारत में ला रही है।
Realme 5s
ब्रांड के लेटेस्ट Realme 5s की बात करें तो इस फोन ने दो वेरिएंट्स में दस्तक दी है। 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट को कंपनी द्वारा 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन के 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Realme 5s को आने वाली 29 नवंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन क्रिस्टल रेड, क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Realme X2 Pro
कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन भी दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,99 रुपए है। दोनोें वेरिएंट व्हाइट और ब्लू कलर वेरिएंट में आते हैं। वहीं, Realme X2 Pro के मास्टर एडिशन को कंपनी ने 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज में पेश किया है, जिसकी कीमत 34,999 रुपए है। Realme X2 Pro की सेल कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 26 नंबर को होगी।
Realme X2 Pro के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के लिए यहां क्लिक करें
Realme 5s के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

















