Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, वापस आए 149 रुपए और 98 रुपए वाले प्लान

Join Us icon

Reliance Jio ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अपने ग्राहकों को ध्यान सबसे ज्यादा रखती है। दरअसल, कंपनी ने इंडस्ट्री में फिर कॉम्पिटिशन बढ़ाते हुए अपने दो पुराने प्लान्स को वापिस पेश कर दिया है। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया द्वारा दूसरे नेटवर्क्स पर फ्री कॉलिंग किए जाने के जवाब में रिलायंस जियो ने अपने 98 रुपये और 149 रुपये वाले प्लान को फिर से उपलब्ध करा दिया है।

वोडाफोन आइडिया और एयरटेल की तरह ही रिलायंस जियो ने अपने नए प्लान्स पेश किए थे, जिसके बाद से वेबसाइट पर से पुराने सभी प्लान्स को हटा लिया गया था। लेकिन, अब एक बार फिर 28 दिन की वैधता वाले 149 और 98 रुपए वाले प्लान की वापसी कर दी गई है। हालांकि, इन प्लान में पहले से कम बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
screenshot-2019-12-08-at-12-51-50-pm
कंपनियों द्वारा टैरिफ रिवाइज किए जाने के बाद यूजर्स को अब अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग पर FUP लिमिट से निराश हाथ लगी है। लेकिन, कंपनी के यह प्लान यूजर्स के लिए अब राहत लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में सबकुछ।
screenshot-2019-12-08-at-12-51-24-pm
Reliance Jio ने हाल ही में अपने 149 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को अब 300 नॉन-जियो कॉलिंग मिनट मिलेंगे। हालांकि, इस प्लान की वैलिडिटी को 28 दिन से घटाकर 24 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा हालांकि, प्लान में पहले की तरह अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉलिंग, प्रति दिन 1 GB 4G डाटा और 100 SMS मिलेंगे। इसके अलावा, प्लान में जियो के प्रीमियम ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। हालांकि, इस प्लान में पहले प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा मिल रहा था।

98 रुपए के प्लान की बात करें तो इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। जियो नेटवर्क के बाहर कॉल करने के लिए यूजर्स को IUC वाउचर से रिचार्ज कराना होगा। आईयूसी वाउचर्स की शुरुआत 10 रुपए से शुरु होते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here