
POCO ब्रांड आने वाली 4 फरवरी को भारत में बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड अपना पहला स्मार्टफोन लाने जा रही है। यह स्मार्टफोन POCO X2 नाम के साथ बाजार में दस्तक देगा। कल ही इस फोन के जुड़ा एक लीक सामने आया था जिसमें फोन 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी देते हुए इसकी कीमत का खुलासा किया गया था। वहीं आज पोको एक्स2 के एक और नए वेरिएंट की खबर सामने आई है जिसमें फोन को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। 8जीबी रैम के साथ ही POCO X2 में मौजूद चिपसेट का खुलासा भी हो गया है।
POCO X2 को दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी और 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। गीकबेंच के अनुसार पोको एक्स2 क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्टिंग में POCO X2 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को जहां सिंगल-कोर में 547 स्कोर और मल्टी-कोर में 1757 स्कोर दिया गया है वहीं 8 जीबी रैम वेरिएंट को सिंगल-कोर में 549 स्कोर और मल्टी-कोर में 1771 स्कोर प्राप्त हुआ है।

गीकबेंच पर POCO X2 को एंडरॉयड 10 से लैस दिखाया गया है तथा फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। कल सामने आए लीक की बात करें तो एचटी छपी खबर के अनुसार POCO X2 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। सामने आई रिपोर्ट की मानें तो POCO X2 में 6.67 इंच की डिसप्ले दी जाएगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं फोन में क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा।
POCO X2
4 फरवरी को लॉन्च होने वाले इस फोन के सबसे पहले फोन के डिजाईन की बात करें तो लीक हुई वीडियो और फोटो में फोन को बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जिसमें उपरी दाएं कोने पर डुअल पंच होल नज़र आ रहा है। फोन के ऐज़ेज कर्व्ड है। गौरतलब है कि ऐसा ही डिजाईन हाल ही में Xiaomi द्वारा लॉन्च किए गए Redmi K30 स्मार्टफोन में देखा गया है और POCO X2 को रेडमी के30 का ही रिब्रांडिड वर्जन बताया जा रहा है। फोन में 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डुअल पंच-होल डिसप्ले दी जा सकती है।

POCO X2 को एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 11 पर लॉन्च किया जा सकता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो पोको एक्स2 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स686 प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल मेक्रो लेंस, 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, फोन के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
फ्लिपकार्ट पर POCO X2 में 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की बात कही गई है। वहीं उम्मीद है कि इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। जो यूएसबी टाईप पोर्ट के साथ काम करेगी। बहरहाल POCO X2 की स्पेसिफिकेशन्स और फोन की पुख्ता डिटेल्स के लिए 4 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है।


















