BSNL ने रिवाइज किया 551 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, हर दिन मिलेगा 5GB हाई-स्पीड डाटा

Join Us icon

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने यूजर्स के लिए 551 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को रिवाइज किया है। इस प्लान को कंपनी द्वारा कलकत्ता, झारखंड, और तमिलनाडु सर्किल के लिए पेश किया गया था। इससे पहले ही कंपनी ने अपने 999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया था।

बीएसएनएल झारखंड साइट की लिस्टिंग के अनुसार 551 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में 5जीबी का हाई-स्पीड डाटा 90 दिनों के लिए मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) का लाभ भी मिलेगा। 5GB डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 80Kbps की स्पीड पर डाटा मिलेगा। हालांकि, 551 रुपए वाले BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान में किसी प्रकार का वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का लाभ नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio की सबस्क्राइबर्स संख्या में आई गिरावट, आगे निकली BSNL551 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को साल 2018 में पेश किया गया था। उस समय यूजर्स को 1.5GB हाई-स्पीड डाटा प्रति दिन दिया जा रहा था। इस प्लान को कंपनी ने 118 रुपए और 379 रुपए वाले प्लान के साथ पेश किया था।

इसके अलावा पिछले महीने बीएसएनएल ने 999 रुपए वाले प्लान में बदलाव किए थे। इस प्लान में कंपनी ने वैधता को बढ़ाया था। 999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में पहले 240 दिनों की वैधता दी जाती थी जो बढ़ाकर 270 कर दी गई थी। हालांकि, एडिशन 30 दिनों की वैधता लिमिटेड समय ऑफर के अंतर्गत दी जा रही थी।

बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने हाल ही में 31 दिसंबर 2019 के आखिर तक का सब्सक्राइबर्स डाटा जारी किया है। इस डाटा रिपोर्ट में कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या की जानकारी की गई थी। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी Reliance Jio को पीछे छोड़ दिया है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया नया ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 2000 GB डाटा

दरअसल, BSNL ने दिसंबर 2019 में 4.2 लाख सब्सक्राइर्स अपने साथ जोड़े हैं, जिसके साथ वह पहले स्थान पर रही। इसके अलावा दूसरे पायदन पर Jio रही, जिसने 82,308 नए सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़े हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here