
Reliance Industries Limited (RIL) ने कल अपनी कंपनी का लेखाजोखा पेश किया है। कंपनी की आदमनी व बाजार में हिस्सेदारी से लेकर Reliance Jio का यूजर बेस और नई ऐप JioMeet की घोषणा रिलायंस की ओर से की गई है। प्रैसविज्ञप्ति भेजते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने देश में टेलीकॉम बाजार में Jio द्वारा किए जा रहे काम और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के यूज़ का आंकड़ें भी शेयर किए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं।
Reliance Jio ने अपनी रिपोर्ट के जरिये घोषणा की है कि इस वक्त इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में पूरे देश में तकनीक 39 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता रिलायंस जियो का नेटवर्क यूज़ कर रहे हैं। जियो न सिर्फ भारत की अग्रणिय दूरसंचार कंपनी बनी है बल्कि साथ ही Jio नेटवर्क के चलते देश के इंटरनेट बाजार और कॉलिंग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जियो ने साल की पहली तिमाही के आकंड़ें शेयर किए हैं जिसके अनुसार मार्च 31 तक Reliance Jio यूजर्स की गिनती 38.75 करोड़ पार कर चुकी थी।

तीन महीने में जोड़े 2.4 करोड़ लोग
रिलायंस जियो ने बताया है कि 31 मार्च तक कंपनी के नेटवर्क से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 38.75 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है। Jio के मुताबिक साल 2020 की पहली तिमाही यानि जनवरी, फरवरी व मार्च महीने में रिलायंस जियो ने कुल 2.4 करोड़ नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। पहली तिमाही के रिकॉर्ड के साथ ही Reliance Jio ने बताया है कि मार्च 2019 से लेकर मार्च 2020 तक 12 करोड़ यूजर जियो नेटवर्क से जुड़े हैं। यह भी पढ़ें : JioMeet लॉन्च कर Reliance ने दी Zoom को चुनौती, 100 लोग एक साथ कर पाएंगे वीडियो कॉल
1 हजार 284 करोड़ जीबी डाटा हुआ यूज़
Reliance Jio की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के टोटल वायरलेस डाटा ट्रैफिक में सालाना 34 प्रतिशत से भी अधिक की वृ़द्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल के शुरूआती तीन महीने में पूरे भारत में जियो नेटवर्क पर 1,284 crore GB यानि 12,84,00,00,000 जीबी 4G डाटा का यूज़ किया गया है। इसमें से औसत रूप से हर एक कस्टमर ने एक महीने में कुल 11.3 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा का यूज़ किया है। 2019 की अंतिम तिमाही में यह ऐवरेज यूज़ 11.1 जीबी था।

87,634 करोड़ मिनट की हुई कॉलिंग
इंटरनेट डाटा की ही तरह वॉयस कॉलिंग में भी जियो नेटवर्क पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2020 की पहली तिमाही में पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनवरी, फरवरी व मार्च में Reliance Jio नेटवर्क पर 87,634 करोड़ मिनट की कॉलिंग हुई है। इसमें से हर एक व्यक्ति में एक महीने में औसत रूप से कुल 771 मिनट कॉल पर बात की है। यह गिनती पिछले साल की अंतिम तिमाही में औसतन 760 मिनट की थी। यह भी पढ़ें : JioMeet ऐप से ऐसे करें 100 लोगों को वीडियो कालिंग, देखें पूरा तरीका
तीन गुना बढ़ा मुनाफा
Reliance Jio की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का नेट प्रोफिट साल 2020 की पहली तिमाही में तीन गुना तक बढ़ गया है। साल के पहले तीन महीनो में जियो ने 2,331 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। साल 2019 के इसी समयसीमा के दौरान यह मुनाफा 840 करोड़ रुपये का था। बहरहाल देश में लगे लॉकडाउन का असर टेलीकॉम सेवाओं पर भी पड़ा है। अप्रैल महीने में यकिनन Jio नेटवर्क पर डाटा और कॉलिंग का यूज़ बढ़ा होगा। लेकिन इन आंकड़ों के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।





















