
साल की शुरूआत में ही चीनी मोबाइल निर्माता हुवावे ने पी8 लाईट के उन्नत वर्ज़न पी8 लाईट (2017) को अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च किया था। अब कंपनी के एक अन्य फोन की तस्वीरें सामने आने से यह साफ हुआ है कि हुवावे जल्द ही एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जो आॅनर 8 लाइट होगा।
विनफ्यूचर के मुताबिक हुवावे का यह फोन फरवरी में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में लॉन्च किया जा सकता है। वेबसाईट पर फोन की फोटोज़ पब्लिश करते हुए जानकारी दी गई है कि आॅनर 8 लाइट ब्लू, ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर के चार वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जिसकी कीमत 280 यूरो यानि तकरीबन 20,300 रुपये तक हो सकती है।

वेब पर लीक फोटोज़ पर गौर किया जाए तो यह फोन 5.2-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है जिसमें होम बटन नहीं होगा। इसमें रियर पैनल पर दाईं तरफ फ्लैश के साथ कैमरा दिया गया है तथा रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के दोनों वेरिएंट्स हुए लीक
फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम ‘की’ तथा पावर ‘की’ दी गई है तथा लोवर पैनल पर डुअल स्पीकर्स के साथ यूएसबी पोर्ट दिया गया है। अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आॅनर 8 लाइट एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश किया जा सकता है जो आॅक्टा-कोर कीरीन 655 प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है।

हालांकि हॉनर 8 लाइट को लेकर कंपनी की ओर से अब तक कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि एमडब्ल्यूसी 2017 से पहले कंपनी इस फोन को लेकर कोई जानकारी या मीडिया इन्वाईट जारी करें।





















