
सैमसंग के हाईएंड डिवाइस गैलेक्सी एस8 को लेकर लगातार कोई न कोई खबर आ रही है। कुछ दिनों पहले ही जहां यह सुनने में आया था कि इस फोन को मार्च-अप्रैल के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आज एक नई जानकारी में फोन के दो वेरिएंट्स की रैम तथा स्टोरेज का खुलासा किया गया है।
सैममोबाईल ने एक टिपस्टर द्वारा किए ट्वीट पर भरोसा करते हुए कहा है कि सैमसंग अपने आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को रैम तथा स्टोरेज के हिसाब से दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। एक मॉडल में जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है वहीं दूसरे मॉडल में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। गैलेक्सी एस8 के दोनों वेरिएंट स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किए जा सकते है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 को लेकर पहले सामने आए लीक्स पर गौर करें तो पहले मॉडल में जहां 5.8-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी वहीं दूसरा मॉडल 6.2-इंच की स्क्रीन से लैस हो सकता है। दोनों मॉडल कर्व डिसप्ले पर पेश किए जा सकते है।
अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर वोडाफोन और जियो भिड़े
लीक्स के अनुसार 4जीबी रैम वाले मॉडल में 3,000एमएएच की बैटरी तथा 6जीबी रैम वाले मॉडल में कंपनी द्वारा 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। खबरों के अनुसार गैलेक्सी एस8 का होम पैनल बटनलैस हो सकता है तथा इसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। फोन में स्टिरियो स्पीकर, यूसबी टाइप-सी तथा 3.5एमएम आॅडियो जैक फ़ीचर्स भी मौजूद होंगे।





















