Vodafone हर दिन मुफ्त दे रहा 2GB डाटा, जानें कैसे मिलेगा

Join Us icon

टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वोडाफोन काफी समय से अपने यूजर्स को लुभाने की कोशिश में लगी हुई है। नए ऑफर्स के साथ कंपनी समय समय पर टेलीकॉम यूजर्स को फ्री इंटरनेट देकर उन्हें खुश करती रहती है। वहीं, कंपनी ग्राहकों के लिए फिर डबल डाटा ऑफर को लेकर आई है। इसके तहत ग्राहकों को तीन प्रीपेड प्लान के साथ हर दिन 2 जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा। इस ऑफर के बारे में कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर वेबसाइट पर जानकारी दी है।

बता दें कि वोडाफोन इससे पहले अपने कुछ प्लान में 1.5जीबी एक्स्ट्रा डाटा का ऑफर लेकर आई थी। यूजर्स को उन प्लान में 1.5GB डाटा फ्री दिया जा रहा था, जिसमें पहले से प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा मिल रहा था। वहीं, नए ऑफर कंपनी ने पूरे देश के ग्राहकों के लिए पेश किया गया है।

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी अपने तीन प्रीपेड प्लान में डबल डाटा ऑफर कर रही है। डबल डाटा 299 रुपए, 449 रुपए और 699 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में दिया जा रहा है। इन सभी प्लान में हर दिन 2 जीबी डाटा दिया जाता है। लेकिन, अब इस प्लान के बाद यूजर्स को इन सभी प्लान में प्रतिदिन 4जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel या Vodafone, देखें कौन दे रहा है हर दिन सबसे ज्यादा डाटा, 1जीबी से लेकर 4जीबी प्रतिदिन

वहीं, इन प्लान की वैधता की बात करें तो तीनों में अलग-अलग वैलिडिटी है। वोडाफोन के 299 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन, 449 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन और 699 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। हालांकि, इन तीनों प्लान में मिलने वाला 2जीबी डाटा कुछ लिमिटेड टाइम के लिए ही दिया जा रहा है।
vodafone
डाटा के अलावा इन तीनों ही प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं फ्री कॉलिंग के अलावा वोडाफोन प्ले व Zee5 ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इस प्लान का रिचार्ज ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 3GB डेली डाटा सिर्फ 7 रुपए में, क्या Jio से बेस्ट है Vodafone?

बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने एक कुछ समय पहले एक नई सर्विस शुरु की थी, जिससे मोबाइल रिचार्ज कराना आसान हो गया है। इस नई सर्विस के जरिए यूजर सिर्फ टेक्स्ट मेसेज (SMS) और अपने फोन से मिस्ड कॉल कर अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। बता दें कि वोडाफोन ने इस सर्विस को अपने 2G प्रीपेड यूजर्स के लिए शुरू किया है। लॉकडाउन के कारण 2G सब्सक्राइबर्स अपने मोबाइल को रिचार्ज नहीं करा पा रहे थे। इन्हीं यूजर्स की परेशानी को दूर करने के लिए वोडाफोन ने Quick Recharge नाम की सर्विस लॉन्च की है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here