
टेलीकॉम जगत की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए शानदार प्लान लेकर आई है। इस बार कंपनी ने घर से काम रहे लोगों के लिए एक प्लान की पेशकश की है। इन प्लान से जियो उन ग्राहकों को टारगेट करना चाहती है जिन्हें ऑफिस का काम करने के लिए ज्यादा डाटा की आवश्यकता होती है। शुक्रवार को कंपनी ने नए ‘work from home’ प्लान के अंदर 2399 रुपए के प्लान की पेशकश की है।
इन प्लान को पेश करते हुए कंपनी का कहना है कि यूजर्स को एयरटेल और वोडाफोन के मौजूदा प्लान से 33 प्रतिशत ज्यादा फायदा इन प्लान में मिलेगा। वहीं, इन प्लान के साथ ही कंपनी ने नए डाटा पैक भी जारी किए हैं। यह नए पैक वर्क फ्रॉम होम डाटा पैक के नाम से आए हैं। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel या Vodafone, देखें कौन दे रहा है हर दिन सबसे ज्यादा डाटा, 1जीबी से लेकर 4जीबी प्रतिदिन
2399 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें जियो के नए 2,399 एनुअल प्लान की तो इसमें कंपनी की ओर से यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की मंथली कोस्ट 200 रुपए पड़ेगी। इसका मतलब 200 रुपए में यूजर्स को 60जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल और वोडाफोन के एनुअल प्लान की कीमत क्रमश: 2398 रुपए व 2399 रुपए, जिसमें 1.5GB डाटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस का लाभ मिलता है।

नए डाटा पैक
इस प्लान के साथ ही Jio ने नए वर्क फ्रॉम होम डाटा पैक भी जारी किए हैं। इन डाटा पैक की कीमत 151 रुपए, 201 रुपए, 251 रुपए है, जिसमें क्रमश: 30 GB, 40GB और 50GB डाटा मिलता है। इन डाटा पैक को कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर पर जब आपके प्लान की में मिलने वाला डाटा खत्म हो रहा हो तो इन पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किया धांसू प्लान, हर दिन 3GB डाटा और एक साल तक Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन फ्री

इसके अलावा जियो की ओर से पहले ही कई डाटा पैक ऑफर किए जा रहे हैं। इन डाटा पैक की कीमत 11 रुपए, 21 रुपए, 31 रुपए, 51 रुपए और 301 रुपए है। इन पैक में क्रमश: 0.8 GB, 1 GB, 2GB, 6GB और 12 GB डाटा मिलता है। ध्यान रहे डाटा पैक में किसी प्रकार की वैधता और कॉलिंग की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।





















