
रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में फ्री डाटा और कॉलिंग के साथ शुरुआत की थी। वहीं, धीरे-धीरे कंपनी ने अपने यूजर्स की बड़ी संख्या बनाने के बाद कुछ प्लान पेश किए। हालांकि, इन प्लान में भी काफी कम कीमत में डाटा और कॉलिंग फ्री दी जा रही थी। लेकिन, पिछले साल Reliance Jio ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है, जिससे कई यूजर्स नाराज भी हुए थे। दरअसल, पिछले साल जियो ने ऐलान किया था कि अब ग्राहकों को किसी दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर बात करने के लिए प्रति मिनट 6 पैसे देने पड़ेंगे।
हालांकि, यूजर्स को मिलने वाला झटका यह आखिरी नहीं थी। इस साल की शुरुआत से कंपनी अपने यूजर को नाराज करती आ रही है। जियो अब तक अपने कई पॉप्यूलर प्लान बिना किसी जानकारी के बंद कर चुकी है। इतना ही नहीं हाल ही में 91मोबाइल्स ने यह स्पॉट किया था कि यूजर्स के अकाउंट से अपने आप 50 रुपए वाला कैशबैक वाउचर गायब हो गया है। इन्हीं बातों को देखते हुए आज हम आपको 5 महीनों में जियो द्वारा दिए गए 5 बड़े झटकों के बारे में जानकारी देंगे। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio ने ग्राहकों को दिया झटका, बंद किया सबसे सस्ता पॉपुलर प्लान
1- 149 रुपए वाले प्लान में कम की वैधता
सबसे पहले बात करतें है 149 रुपए वाले प्लान में वैधता कम करने की। रिलायंस जियो का यह प्लान सबसे पॉप्यूलर है। लेकिन, इस प्लान को पिछले साल कंपनी ने अचानक बंद कर दिया था। वहीं, इसकी पॉप्यूलेरिटी को देखते फिर एक बार इसे वापिस लाया गया। हालांकि,, इस बार इसमें ग्राहकों को कम फायदा मिल रहा था। कंपनी ने पिछली बार के मुकाबले इसकी वैधता 28 दिन से घटा कर 24 दिन कर दी थी। वहीं, 1.5GB प्रतिदिन मिलने वाले डाटा को कम कर अब 1जीबी कर दिया गया है।

2. 98 रुपए वाला प्लान हुआ बंद
हाल ही में 91मोबाइल्स ने यह स्पॉट किया कि कंपनी ने अपना 98 रुपए वाला प्लान बंद कर दिया है। इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिल रही थी। 28 दिन की वैधता के साथ आने वाला यह प्लान जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज था। प्लान में पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 2जीबी डाटा ऑफर किया जाता था। वहीं, जियो-टू-जियो नेटवर्क अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री दी जा रही थी।
3. 50 रुपए वाले कैशबैक कूपन हुए गायब
आपको याद होगा कि जियो अपने कई रिचार्ज पर 50 रुपए तक का कैशबकै कूपन ऑफर करता था। इस कूपन का प्रयोग अगले रिचार्ज में किया जाता था। लेकिन, हाल ही में हमने पाया कि कंपनी की ओर से मिलने वाला यह 50 रुपए कैशबैक कूपन भी बंद कर दिया गया है। कुछ समय पहले हमने देखा था कि किसी भी प्लान में 50 रुपये का कैशबैक वाला वाउचर नहीं आ रहा है। इसके बाद मैंने अपने My Jio ऐप अकाउंट में जाकर जियो 50 रुपए वाले कैशबैक Voucher की जानकारी लेनी चाही तो देखा कि मैसेज था कि आपका कूपन एक्सपायर अर्थात खत्म हो गया है।

4. 1299 रुपए वाला प्लान की वैधता हुई कम
कंपनी ने एक बार फिर बिना किसी जानकारी के 1299 रुपए वाला (लंबी वैधता) वाले प्लान में बदलाव किया है। लॉन्च के समय इस प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5जीबी डाटा मिलता था। वहीं, जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री दी जाती थी। लेकिन, इस साल इस प्लान की वैधता को 365 दिन से कम कर 336 दिन किया गया था। इसे भी पढ़ें: Jio के नए प्लान में मिल रहे 6000 कॉलिंग मिनट और 1600GB डाटा, जानें पूरी डीटेल
5. 251 रुपए वाले प्लान में कम किया डाटा और हटाई वैधता
51 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस 4G डाटा वाउचर में यूजर्स को रोज 2जीबी डाटा मिलता था। इस प्लान की कीमत 251 रुपए थी। प्लान में कंपनी 2जीबी डेली डाटा के हिसाब से कुल 102जीबी डाटा ऑफर कर रही थी। लेकिन, कंपनी ने इस पॉप्यूलर प्लान को बंद कर 251 रुपए में ही ‘वर्क फ्रॉम होम पैक’ को पेश किया, जिसमें अनलिमिटेड 50जीबी डाटा बिना किसी वैधता के साथ दिया जा रहा है।





















