Reliance Jio ने ग्राहकों को दिया झटका, बंद किया सबसे सस्ता पॉपुलर प्लान

Join Us icon

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने काफी समय से अपने नए और शानदार प्लान ऑफर कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए 2399 रुपए वाला रिचार्ज पेश किया था, जिसमें 730जीबी डाटा और दूसरे कई लाभ मिल रहे हैं। लेकिन, दूसरी ओर कंपनी ने चुपचाप अपने सबसे सस्ता प्लान बंद कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट से 98 रुपए वाले रिचार्ज को हटा लिया है। 28 दिन की वैधता के साथ आने वाला यह रिचार्ज सबसे कम कीमत वाला था। अब जियो की ओर से सबसे कम कीमत वाला प्लान 129 रुपए का है।

हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब जियो ने अपने 98 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया हो। पिछले साल ऑल-इन वन प्लाव को पेश करने के बाद रिलायंस जियो ने 98 रुपए वाले प्लान को बंद कर किया था, जिसके बाद इसे फिर वापसी पेश किया गया था। इसे भी पढ़ें: Jio नहीं ये कंपनी दे रही है एक महीने में 100GB से ज्यादा डाटा

Reliance jio subscribers reach 38 crores last financial quarter 1284 crore GB 87634 minute voice call

अगर बात करें 98 रुपए के प्लान की बात तो इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही थी। प्लान में पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 2जीबी डेटा ऑफर किया जाता था। वहीं, जियो-टू-जियो नेटवर्क अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री दी जा रही थी।

गौरतलब है कि हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट सामने आई थी कि जियो अपने यूजर के प्रीपेड प्लान खत्म होने का बाद एक ग्रेस प्लान दे रहा है जो कि अपने-आप ऐक्टिवेट हो जाएगा। हालांकि इसकी वैलिडिटी सिर्फ 24 घंटों की ही रहती है। वहीं, ग्रेस प्लान में कॉलिंग के लाभ के अलावा किसी प्रकार का डाटा और एसएमएस लाभ नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio दे रहा है 120GB तक डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

इसके अलावा रिलायंस जियो ने हाल ही में 2399 रुपए का एक नया वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस नए प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है, जिसमें हर दिन 2 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य नेटवर्क के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। साथ ही प्रतिदनि 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन का लाभ भी दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here