WhatsApp का यूजर्स को तोहफा, इस दमदार फीचर की हो रही वापसी

Join Us icon

लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक शानदार अपडेट लाने वाली है, जिसे कुछ समय पहले हटा लिया गया था। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने वॉट्सएप ने अपने स्टेटस फीचर में बदलाव किया था। इस बदलाव के बाद वॉट्सएप यूजर अपने स्टेटस पर सिर्फ 15 सेकेंड का वीडियो ही शेयर कर सकते थे जो कि पहले 30 सेकेंड था। वहीं, अब एक बार फिर वॉट्सऐप वीडियो की समय सीमा को बढ़ाकर 30 सेकेंड किया जाने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सएप के लेटेस्ट बीटा मोड 2.20.166 में कंपनी इस फीचर की वापसी करने वाली है।

वीडियो स्टेटस की समय सीमा को iOS और एंडरॉयड यूजर्स के लिए बढ़ाया जाएगा। लेकिन, फिलहाल आने वाला यह अपडेट पहले एंडरॉयड यूजर्स को मिलेगा। इसका मतलब है कि iOS यूजर्स को इस फीचर का इंतजार करना पड़ेगा। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप कॉल की लिमिट बढ़ी, एक साथ 8 लोगों से कर सकेंगे वीडियो चैट, देखें तरीका

WABetaInfo ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है, जिसके अनुासर एंडरॉयड WhatsApp beta 2.20.166 में फिर स्टेटस वीडियो लिमिट को 30 सेकंड किया जाएगा। हालांकि, इस अपडेट को रोलआउट होने में समय लगेगा।

बता दें कि हाल ही में Facebook अधिकृत WhatsApp एक नया अपडेट जारी किया था, जिसमें व्हाट्सएप यूजर्स साथ 8 लोगों से लाईव वीडियो चैट कर सकते हैं। इसके साथ ही वॉयस कॉलिंग में भी 8 लोगों को जोड़ा जा सकेगा। आपको बता दें कि अभी तक WhatsApp पर ग्रुप कॉलिंग में ज्यादा से ज्यादा 4 लोग ही जुड़ सकते थे, लेकिन अब एक बार में 8 लोगों से बात की जा सकती है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp और Zoom App, जानें दोनों में कितना है फर्क और कितनी है समानता

यहां आपको बता दें कि WhatsApp के 8 यूजर्स की वीडियो कॉलिंग फीचर का यूज़ करने के लिए सभी 8 यूजर्स की ऐप अपडेटेड होनी आवश्यक है। यदि किसी यूजर की ऐप अपडेट नहीं होगी तो वह 8 यूजर्स वाली वीडियो कॉ​ल विंडो में ऐड नहीं हो सकेगा। फीचर का यूज़ पहले की तरह समान होगा। पहले जहां वीडियो चैट ​विंडो में 4 लोग ही जुड़ सकते थे वहीं अब उस विंडो में 8 लोग एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल कर सकते हैं। व्हाट्सएप ने एंडरॉयड और आईओएस दोनों वर्ज़न पर अपनी नई अपडेट जारी कर दी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here