
पिछले सप्ताह शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी 5सी को चीनी क्वालिटी सर्टिफिकेशन सेंटर 3सी पर देखा गया था। इसके बाद माना गया था कि कंपनी अपने इस फ्लैगशिप फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। अब इस फोन को लेकर एक ताजा लीक में कुछ फोटोज़ सामने आई है जिसके बाद टेक जगत में शाओमी की चर्चा है।
गिज़मोचाइना पर छपी खबर में शाओमी मी 5सी की कुछ तस्वीरें शेयर की गई है जिसमें फोन के फ्रंट पैनल और बैक पैनल के साथ साईड एंगल भी दिखाया गया है। तस्वीरों के साथ ही वेब की ओर से यह भी कहा गया है कि शाओमी इस फोन को खुद के बनाए आॅक्टा-कोर पाइनकोन प्रोसेसर पर पेश कर सकती है जो कोर्टेक्स ए53 आधारित होगा।

शाओमी के इस डिवाईस की नई फोटोज़ में फोन को मेटल डिजाईन पर निर्मित दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर होम बटन मौजूद है, उम्मीद की जा रही है कि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। यह फोन नैरो बैज़ल वाली स्लीक डिसप्ले से लैस है तथा इसमें 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड स्क्रीन हो सकती है।
डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलजी जी6 की फोटो लीक
इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

इस फोन में मीयूआई 8 देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस मी 5सी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कुछ का मानना है कि शाओमी इस फोन को फरवरी के अंत तक सार्वजनिक कर सकती है।





















