Jio का बंपर ऑफर: रिचार्ज करने पर मिलेगा 4 गुना ज्यादा फायदा, जानें क्या है पूरा मामला

Join Us icon

रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक धमाकेदार ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के तहत नए व पुराने प्रीपेड यूजर्स को 4 गुना बेनेफिट्स ऑफर किया जा रहा है। दरअसल, कंपनी ग्राहकों को 249 रुपए या उससे ज्यादा की कीमत वाले प्रीपेड रिचार्ज करवाने पर चार गुना ज्यादा बेनेफिट्स दे रही है। इस ऑफर के अंदर ग्राहकों को AJIO, Trends, Trends फुटवियर और रिलायंस डिजिटल के कूपन दिए जाएंगे। यह कूपन रिचार्ज करवाने पर सब्सक्राइबर के MyJio ऐप में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

बता दें कि यह ऑफर 1 जून से लागू हो चुका है। वहीं, प्रत्येक कूपन क्रेडिट होने के 30 दिनों के अंदर एक्सपायर हो जाएगा। इन कूपन को ग्राहक अपने MyJio ऐप में मौजूद My Coupons में सेक्शन में जाकर देख सकते हैँ। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber का बड़ा धमाका: मंथली मिलेगा 15,000GB तक डाटा, जानें पूरी डिटेल
jio
इन रिचार्ज पर मिलेगा कूपन

यूजर्स को 249 रुपए, 349 रुपए, 399 रुपए, 444 रुपए, 555 रुपए, 599 रुपए, 1299 रुपए, 2121 रुपए, 2399 रुपए और 4999 रुपए का रिचार्ज कराने पर ऑफर का फायदा मिलेगा। रिचार्ज करवाने के 72 घंटों के अंदर कूपन आएगा। यह ऑफर 30 जून तक के लिए वैध है।

जैसा कि ऊपर कहा गया है कि Jio 4x बेनिफिट्स के लिए किसी भी Jio प्रीपेड नंबर पर न्यूनतम 249 रुपये का रिचार्ज करना होगा। कूपन सेक्शन के तहत रिचार्ज दिया जाएगा। वहीं, Ajio, Trends और Trends Footwear के लिए मिलने वाला कूपन 300 रुपए से अधिक नहीं होगा और इसे केवल 999 रुपये के न्यूनतम कार्ट मूल्य के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: Jio का धाकड़ ऑफर: मुफ्त दे रहा 10GB डाटा, जानें कैसे मिलेगा इसका लाभ

यूज़र्स मिलेगा Disney+ Hotstar VIP का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio ने अधिकारिक वेबसाइट पर एक टीज़र पोस्ट किया है, जिसके अनुसार कंपनी अपने ग्राहकों को Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन 1 साल तक के लिए फ्री में देने वाली है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सब्सक्रिप्शन किसी खास प्लान के अंदर दिया जाएगा या फिर कुछ सभी यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा। वेबसाइट के टीज़र बैनर पर महज “coming soon” का ज़िक्र है।
jio-disney-hotstar

जियोफोन में मिलेगा यह नया अपडेट

बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके अनुसार Jio Phone यूजर्स Whatsapp में स्टेटस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। अभी तक यूजर्स जियो फोन में व्ह्टासऐप पर कोई स्टेटस पोस्ट नहीं कर सकते हैं। लेकिन, एक रिपोर्ट में पता चला है कि जल्द ही जियो फोन में व्हाट्सऐप स्टेटस फीचर आ जाएगा। नया फीचर जियो फोन में किसी एंडरॉयड या आईफोन डिवाइस में दिखने वाले स्टेटस फीचर की तरह ही होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here