
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल काफी समय से अपने मोबाइल यूजर्स के लिए नए और शानदार प्लान लेकर आ रही है। इन प्लान्स को खासतौर पर प्रीपेड ग्राहकों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए पेश किया जा रहा है। वहीं, इंडिया की नंबर 1 टेलिकॉम कंपनी जियो को भी इन प्लान से खास चुनौती मिल रही है। इस बार BSNL ने भारत फाइबर ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 100 जीबी डाटा वाला CUL ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। फिलहाल यह प्लान अंडमान-निकोबार, केरल, पश्चिम बंगाल, कोलकाता और राजस्थान को छोड़कर BSNL के लगभग सभी सर्कल्स में उपलब्ध है।
इस प्लान में यूजर्स को 100 जीबी हाई-स्पीड डाटा 20Mbps स्पीड के साथ दिया जा रहा है। वहीं, इस प्लान का मंथली रेंट 499 रुपए है। इस प्लान से कंपनी जियो फाइबर को टक्कर देने की कोशिश करेगी। अगर बात करें BSNL के नए Bharat Fiber 100GB CUL ब्रॉडबैंड प्लान की तो इसे BSNL Chennai वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।
वेबसाइट पर कंपनी ने जानकारी दी है कि यह ब्रॉडबैंड प्लान अंडमान-निकोबार, केरल, पश्चिम बंगाल, कोलकाता और राजस्थान जैसे सर्कल्स में उपलब्ध नहीं होगा। इन सब सर्कल्स के अलावा यह प्लान बीएसएनएल के सभी सर्कल्स में उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL 2399 Vs Jio 2399: देखें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है अच्छा?
बीएसएनएल भारत फाइबर 100जीबी डाटा के अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। लेकिन, ISD कॉल पर 1.20 रुपए प्रति यूनिट चार्ज चुकाना होगा। इसके अलावा इस प्लान में एक फ्री ईमेल आईडी और एक ईमेल आईडी के साथ 1 जीबी स्टोरेज स्पेस भी दिया जा रहा है।

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Plan Advance 94 और Plan Advance 95 को पेश किया था। यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किए गए थे, जिनमें मिलने वाला डाटा और फ्री कॉलिंग बेनिफिट लगभग एक जैसे हैं। इन प्लान में कुल 3जीबी डेटा के साथ आने वाले इन प्लान में 100 मिनट्स की फ्री कॉलिंग दी जा रही है। कंपनी ने द्वारा दी जा रही फ्री कॉलिंग का लाभ होम और रोमिंग नेटवर्क पर उठाया जा सकता है। हालांकि, इसमें दिल्ली और मुंबई सर्कल भी शामिल हैं। साथ ही इन प्लान में मिलने वाले फ्री कॉल और 3जीबी डेटा बेनिफिट को 90 दिनों के अंदर खत्म करना होना। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी दे रही 50 रुपए तक टॉकटाइम
बीएसएनएल के दोनों प्लान में 60 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून सर्विस दी जा रही है। बीएसएनएल की फ्री कॉलर ट्यून सर्विस पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन सर्विस के अंदर मिलेगी। कंपनी ने इन दोनों नए प्लान को ग्राहक वेब पोर्टल, सेल्फ केयर और एसएमएस के जरिए ऐक्टिवेट करा पाएंगे।





















