
साउथ कोरिय के इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने ग्राहकों को तोहफा देने के लिए एक खास और नई सर्विस को पेश किया है। इस सर्विस का लाभ देते हुए कंपनी अपने ग्राहकों को घर बैठे कस्टमर सर्विस व्हाट्सएप के जरिए प्रदान करेगी। कंपनी ने इस सर्विस को व्हाट्सएप आधारित कॉन्टेक्टलेस ग्राहक सहायता सर्विस के अतर्गत शुरु किया है। कस्टमर सर्विस रजिस्टर कराने के लिए सैमसंग के व्हाट्सएप सपोर्ट नंबर 1800-5-SAMSUNG (1800-5-7267864) पर एक मैसेज भेज सकते हैं
व्हाट्सएप पर मिलेगी जानकारी
व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर ग्राहक किसी भी सैमसंग प्रोडक्ट के लिए तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, सर्विस सेंटर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, रिपेयर का स्टेटस और नए ऑफर प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है।
सुनील कुटिनहा, वाइस प्रेसिडेंट, कस्टमर सर्विस, सैमसंग इंडिया ने कहा, “सैमसंग में, हम जो कुछ भी करते हैं, उपभोक्ता उसके केंद्र में होते हैं, और हम उन्हें कस्टमर सर्विस के साथ अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने उपभोक्ताओं को, खासकर मौजूदा स्थिति में कॉन्टेक्ट लैस कस्टमर सर्विस विकल्प प्रदान करने के लिए हमने व्हाट्सएप सपोर्ट पेश किया है, हमें विश्वास है कि इससे हमें अपने उपभोक्ता को और अधिक सुविधा प्रदान करते हुए उनसे और बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद मिलेगी। हमें उम्मीद है कि हमारे उपभोक्ता व्हाट्सएप सपोर्ट सेवा का इस्तेमाल कर यह सुनिश्चित करेंगे कि वे घर पर रहें और सुरक्षित रहें।”

रिमोट सपोर्ट: यह सेवा सभी सैमसंग स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी यूजर्स को दी जाएगी। सैमसंग कॉल सेंटर एजेंट किसी यूजर्स के स्मार्ट फोन या स्मार्ट टीवी पर इंटरनेट के माध्यम से रिमोट तरीके से काम कर सकता है। इस सेवा के माध्यम से हर महीने 70,000 से अधिक समस्याओं को ठीक किया जाएगा।
लाइव चैट: ग्राहक कंपनी की वेबसाइट https://www.samsung.com/in/support/ पर तुरंत सैमसंग से संपर्क कर सकते हैं, जहां एजेंट और एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चैट बॉट बिना किसी इंतजार के 24×7 किसी भी समस्या के लिए तत्काल और सटीक जानकारी प्रदान करते हैं।
सैमसंग वेबसाइट और यूट्यूब पर विडियो टिप्स: उपभोक्ता सैमसंग वेबसाइट और यूट्यूब पर कई शानदार प्रोडक्ट केयर टिप्स और डू इट योर सेल्फ वीडियो प्राप्त कर सकते हैं। ये वीडियो सामान्य समस्याओं का समाधान प्रदान करते हैं। ये ज्ञानवर्धक वीडियो कॉन्सेप्ट और आइडिया को वास्तव में हमेशा याद रखने में मदद देते हैं।


















