
टेलिकॉम क्षेत्र में अपने नए और दमदार प्लान से यूजर्स को लुभाने वाली कंपनी एयरटेल के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसलस कंपनी ने अपने लंबी वैलिडिटी वाला 2,398 रुपए का प्रीपेड प्लान बंद कर दिया, जिसकी टक्कर Jio के 2399 और Vodafone- के 2399 से थी। एयरटेल के अपने यूजर्स को 2,398 रुपए वाले प्लान में डेली 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा प्रदान कर रही थी। इस प्लान को अब एयरटेल ने अपनी वेबसाइट पर मौजूद लिस्टिंग से भी हटा दिया है।
एयरटेल की वेबसाइट चेक करने पर हमने देखा कि भारती एयरटेल अपने ट्रूली अनलिमिटेड एनुअल पैक यानी 2,398 रुपए वाले प्लान को अब बंद कर दिया गया है। एयरटेल का इस पैक में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी डाटा मिलता था। हालांकि, इस बात की जानकारी सबसे पहले OnlyTech ने दी थी। इसे भी पढ़ें: Jio को चुनौती देने के लिए Airtel लाया 42GB डाटा वाला नया प्लान, फ्री मिलेगी अनिलिमटेड कॉलिंग

एयरटेल ने पिछले साल दिसंबर में 2,398 प्रीपेड रिचार्ज में बदलाव किए थे। इस बदलाव के बाद प्लान में यूजर्स को 1.5जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से 500जीबी डाटा पूरे 365 दिन के लिए दिया जाता था। वहीं, प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करता था। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को एयरटेल Xstream Premium और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन, फ्री हलोट्यून्स और FASTAG पर 150 रुपये का कैशबैक भी बेनिफिट्स के तौर पर मिल रहा था। इसेे भी पढ़ें: आपको कराना है छोटा रिचार्ज, ये हैं Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान

2,498 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें एयरटेल के 2,498 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स के लिए सभी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री रहेगी। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2जीबी डाटा (कुल 730GB डाटा) दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। अगर देखा जातरह जाता है। साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
इसके अलावा इस प्लान में मुफ्त Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, फोन के लिए एयरटेल सिक्योर मोबाइल सिक्योरिटी एंटी-वायरस सॉल्यूशन और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। वहीं, पैक Wynk Music के प्रीपेड सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।




















