Airtel का धमाकेदा ऑफर, इन रिचार्ज पर फ्री मिलेगा 6GB तक डाटा, जानें कैसे

Join Us icon

इंडियन टेलिकॉम कंपनी एयरटेल समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए शानदार प्लान पेश करती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी इस बार अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री में 6GB तक डाटा दिया जाएगा। दरअसल, Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए नया ‘फ्री डाटा कूपन्स’ ऑफर को पेश किया है। इस ऑफर का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जो कि एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए 219 या इससे ऊपर के अनलिमिटेड प्लान्स रिचार्ज कराएंगे। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर केवल कुछ प्री-सेलेक्टेड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

यूजर्स को उनके रिचार्ज नंबर पर ऑफर मिलने की जानकारी SMS के माध्यम से दी जाएगी। इसलिए यूजर्स को ऑफर के तहत बेनेफिट्स पाने के लिए उसी दिन रिचार्ज कराना होगा। इस बात की जानकारी OnlyTech वेबसाइट द्वारा सामने आई है।

Bharti airtel prepaid plan list latest 2020 data benefit validity price recharge offers

यूजर्स को डाटा कूपन्स के जरिए यह फ्री डाटा मिलेगा और इसकी वैलिडिटी 84 दिन तक होगी। कंपनी के अनुसार यूजर्स My Airte एप में डेडिकेटेड ‘My Coupons’ सेक्शन पर जाकर कूपन्स क्लेम करना होगा।  इसे भी पढ़ें: Jio को चुनौती देने के लिए Airtel लाया 42GB डाटा वाला नया प्लान, फ्री मिलेगी अनिलिमटेड कॉलिंग

एयरटेल के 219 रुपए, 249 रुपए, 279 रुपए, 298 रुपए, 349 रुपए और 398 रुपए वाले प्लान रिचार्ज कराने पर 1GB डाटा के 2 कूपन मिलेंगे। यानी, इन पैक में 2GB फ्री डाटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होगी।  इसेे भी पढ़ें: आपको कराना है छोटा रिचार्ज, ये हैं Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान

इन प्लान के अलावा 399 रुपए, 449 रुपए और 558 रुपए के प्लान रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को 1GB डाटा के चार कूपन मिलेंगे, इसकी वैलिडिटी 56 दिन की होगी। इसी तरह 598 रुपए और 698 रुपए के प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 1GB डाटा के 6 कूपन्स मिलेंगे। यानी, इन प्लान में कुल 6जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा। इन प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है।

Airtel 148 rs Reliance Jio 129 rs Vodafone Idea 149 rs plan know difference data voice calling 28 days validity benefits

बता दें कि भारती एयरटेल अपने ट्रूली अनलिमिटेड एनुअल पैक यानी 2,398 रुपए वाले प्लान को अब बंद कर दिया गया है। एयरटेल ने पिछले साल दिसंबर में 2,398 प्रीपेड रिचार्ज में बदलाव किए थे। इस बदलाव के बाद प्लान में यूजर्स को 1.5जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से 500जीबी डाटा पूरे 365 दिन के लिए दिया जाता था। वहीं, प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करता था। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को एयरटेल Xstream Premium और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन, फ्री हलोट्यून्स और FASTAG पर 150 रुपये का कैशबैक भी बेनिफिट्स के तौर पर मिल रहा था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here