
भारत के नंबर वन टेलीकॉम ब्रांड Reliance Jio के पास इस समय सबसे सस्ते प्रीपेड रिचार्ज मौजूद हैं। ग्राहक अपनी जरुरत के हिसाब से कम कीमत से लेकर ज्यादा कीमत वाले प्लान्स, को चुन सकते हैं। डाटा की बात करें तो रिलायंस जियो प्रति दिन 1 जीबी से लेकर 3जीबी डाटा वाले पैक ऑफर करती है। हालांकि, इन प्लान्स में मिलने वाली वैधता और लाभ अलग-अलग हैं। वहीं, आज हम आपको Jio के उन बेस्ट प्लान के बारे में जानकारी देंगे जो कि डेली 3जीबी डाटा के साथ आते हैं।
जियो के पास 349 रुपए, 401 रुपए और 999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान मौजूद हैं, जिनमें इन 3जीबी डाटा के साथ अनिलमिटेड कॉल भी मिलती है। आइए आपको बताते हैं इन प्लान्स के बारे में सबकुछ। इसे भी पढ़ें: Jio के नाम पर हो रही है ठगी, Reliance ने जारी की यह बड़ी चेतावनी
349 रुपए वाला प्लान
सबसे पहले बात करते हैं जियो के 349 रुपए वाले प्लान की तो इस प्रीपेड रिचार्ज में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इस पैक में हर दिन यूजर्स को 3 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। इसका मतलब कुल इस पैक में 84जीबी डाटा सब्सक्राइबर्स को मिलेगा। डाटा की लिमिट खत्म होने पर भी 64Kbps स्पीड पर यूजर्स डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा इस प्रीपेड पैक में जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स दिए जाएंगे। इतना ही नहीं इस पैक में ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा।
401 रुपए वाला प्लान
349 रुपए वाले प्लान की तरह ही इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। वहीं, इस प्लान में भी डेली 3जीबी डाटा मिलता है। लेकिन, कंपनी इस प्लान में कुल 84जीबी डाटा के साथ 6जीबी डाटा एक्स्ट्रा देती है। इस प्रकार 401 रुपए वाले रिचार्ज पैक सब्सक्राइबर्स को टोटल 90 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, इस प्रीपेड पैक में जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स दिए जाएंगे। इतना ही नहीं इस पैक में ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा। इस प्लान की खास बात है कि इसमें Disney+ Hotstar एक साल के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio को हुआ 36 लाख का फायदा और Airtel को 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, जानें कैसे

999 रुपए वाला प्लान
जियो के 999 रुपए वाले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 84 दिन की है। इस पैक में भी यूजर्स को हर दिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। यानी इस पैक में कुल 252 जीबी डाटा दिया जा रहा है। ग्राहक हर दिन मिलने वाला डाटा खत्म होने के बाद 64Kbps स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट्स मिलते हैं। इस पैक में हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है।





















