
चीनी मोबाइल निर्माता हुआवई के दो नए डिवाईस पी10 और पी10 प्लस की अब तक कई जानकारियां सामने आई हैं। फोन के फ़ीचर, स्पेसिफिकेशन्स व कीमत को लेकर तरह-तरह के लीक्स का खुलासा हुआ है। वहीं आज आॅनलीक्स और 91मोबाईल्स द्वारा दन फोन्स का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें फोन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। शेयर की गई स्मार्टफोन की रेंडर फोटोज़ के बाद इसके जल्द लॉन्च होने की बात प्रबल होती नज़र आ रही है। सूचना के अनुसार इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया जा सकता है।
फिर लॉन्च होगा नोकिया 3310, कंपनी ने कर ली तैयारी
दरअसल फोन की लॉन्चिंग से कुछ हफ्तों पहले ही आॅनलीक्स ने हुआवई पी10 की कुछ फोटोज़ तथा वीडियो को 91मोबाईल्स के साथ शेयर किया है। फोटोज़ मिलने के बाद 91मोबाईल्स की टीम ने फोटोज़ के माध्यम से फोन के फ़ीचर व स्पेसिफिकेशन्स का गहन अध्ययन किया है जिसके बाद यह साफ होता है कि हुआवई के इस फोन की डायमेंशन तकरीबन 45.5 x 69.5 x 7.35एमएम है जिसमें 5.2-इंच की डिसप्ले दी जा रही है।
फोन के फ्रंट पैनल पर नीचे की ओर होम बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। फोन के ऐज़ हल्के गोलाकार हैं जो काफी हद तक आईफोन जैसी लुक देते हैं। इसके रियर पैनल के उपरी और निचले हिस्से पर एंटिना बैंड मौजूद है तथा साथ ही फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरे दिए गए है जो आॅटो फोकस तकनीक से लैस हो सकते हैं।
रिलायंस जियो से बिना डाटा खर्च किए मूवी डाउनलोड कर सकते हैं, जानें कैसे
हुआवई के इस फोन में निचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, 3.5एमएम आॅडियो जैक तथा स्पीकर मौजूद है। पावर बटन तथा वॉल्यूम रॉकर फोन के दाएं पैनल पर स्थित है। इस फोन को लेकर अब तक सामने आई स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार पी10 जहां हाईसिलिकॉन किरीन 960 चिपसेट से लैस हो सकता है वहीं पी10 प्लस हाईसिलिकॉन किरीन 965 चिपसेट पर कार्य करेगा।
पी10 3,100एमएएच की बैटरी के साथ तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी व 64जीबी की मैमारी दी जाएगी तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी। इन तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 3,488 युआन (तकरीबन 34 हजार रुपये), 4088 युआन (लगभग 40 हजार रुपये) और 4,688 युआन (करीब 46 हजार रुपये) होगी।
बेहद ही ताकतवर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा शाओमी रेडमी प्रो2, लेकिन करना होगा इंतजार
हुआवई पी10 प्लस को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी होगी, इसकी कीमत 4,988 चीनी युआन यानि तकरीबन 49 हजार रुपये तक होगी। दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, इस फोन की कीमत 5,688 युआन बताई जा रही है जो भारतीय कंरसी में तकरीबन 56 हजार रुपये तक होगी। इस फोन को 3,650एमएएच बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।





















