रिलायंस जियो से बिना डाटा खर्च किए मूवी डाउनलोड कर सकते हैं, जानें कैसे

Join Us icon

जैसा कि मालूम है रिलांयस जियो सिम में आप एक दिन में 1जीबी डाटा का ही उपयोग कर पाएंगे। ​​आप ब्राउजिंग करें या आॅनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग 1जीबी डाटा का ही आपको उपयोग करना होता है। परंतु ऐसा नहीं है। कंपनी ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है और अब आप बिना डाटा खर्च किए भी अनलिमिटेड मूवी डाउनलोड कर सकते हैं।

फ्री वॉयस कॉल और इंटरनेट डाटा के साथ ही अब रिलायंस जियो ने हैप्पी आवर्स की शुरुआत की है जिसके तहत ‘जियो ऐप’ को अपडेट किया है और अब यूजर्स बिना डेली डाटा लिमिट का प्रयोग किए पूरी मूवी तक डाउनलोड कर सकते हैं।

इस अपडेशन के बाद जियो ग्राहक ​’जियो सिनेमा’ के जरियो किसी भी मूवी को डाउनलोडिंग के लिए शिड्यूल कर सकते हैं। यह डाउनलोडिंग पूरी तरह फ्री होगी एवं इसके दैनिक डाटा लिमिट में से कुछ यूज़ भी नहीं होगा।

कैसे उठाए लाभ :
1. सबसे पहले आपको जियो सिनेमा को अपडेट करना है।

2. इसके बाद जियो सिनेमा ऐप में पसंद की मूवी सलेक्ट करना है।

भारत में रिलायंस जियो पहली बार लाएगा 6 सीरीज में नंबर

3. मूवी सलेक्ट करने के बाद आपके पास मीडियम या एचडी क्वॉलिटी के चुनाव का विकल्प होगा। जिसे रेजल्यूशन में देखना चाहते हैं उसका चुनाव करें।

4. मूवी और रेजल्यूशन सलेक्ट करने के बाद आप जियो सिनेमा में उसे रात के 2 बजे से लेकर 5 बजे तक के लिए शिड्यूल कर सकते हैं।

5. शिड्यूल करने के बाद रात को तय समय पर खुद ही डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।

ग्राहकों को लुभाने ने लिए एयरटेल ने अपनी इस ​सर्विस में किया बड़ा बदलाव

6. इस डाउनलोडिंग में डेली के 1जीबी डाटा से खर्च नहीं होगा।

7. एक बार मूवी डाउनलोड होने के बाद आप जब चाहें उसे देख सकते हैं।