
टेलीकॉम क्षेत्र में अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए हाल में रिलायंस ने जियो फाइबर यूजर्स के लिए नए ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए थे। इन प्लान में ग्राहकों को एक महीने की फ्री सर्विस भी ऑफर की जा रही है। वहीं, मोबाइल प्लान्स की तरह ब्रॉडबैंड क्षेत्र में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए भारती एयरटेल ने जियो को चुनौती देने के लिए नये ‘अनलिमिटेड’ ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए हैं। इन नए प्लान के साथ एयरटेल ज्यादा स्पीड और अनलिमिटेड डाटा उपलब्ध करा रही है। आइए जानते हैं ग्राहकों को Airtel की ओर से पेश किए गए प्लान्स में क्या-क्या मिलेगा।
फ्री मिलेंगे ये लाभ
Airtel Xstream Fiber के नए प्लान के लॉन्च होने के बाद अब इनकी शुरुआती कीमत 499 रुपए हो गई। वहीं, अगर बात करें नए प्लान की तो कंपनी ने कुल 5 नए प्लान की पेशकश की है। इन नए प्लान में 1Gbps तक की स्पीड ऑफर की जा रही है। इतना ही नहीं प्लान्स में अनलिमिटेड डाटा, एयरटेल एक्सट्रीम एंड्रायड 4K टीवी बॉक्स और कई पेड ओटीटी प्लेटफॉर्म का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: कुरकुरे और अंकल चिप्स खाने वालों को Airtel फ्री दे रहा है 2 जीबी इंटरनेट डाटा, जानें क्या है इसे पाने का तरीका

सभी के लिए उपलब्ध हुए प्लान
एयरटेल एक्स्ट्रीम बंडल 7 सितंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इन प्लान का फायदा एयरटेल के मौजूदा ग्राहकों के अलावा नए यूजर्स को भी मिलेगा। वहीं, एयरटेल के नए ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत की बात करें तो इनकी कीमत- 499 रुपए, 799 रुपए, 999 रुपए, 1499 रुपए और 3999 रुपए की है। आइए आगे जानते हैं कि किस प्लान प्लान में क्या फायदा मिलेगा।

499 रुपए और 799 रुपए वाला प्लान
इन दोनों ही प्लान में में अनलिमिटेड डाटा, अनलिमिटेड कॉल और एयरटेल एक्स्ट्रीम 4K टीवी बॉक्स शामिल मिलेगा। अगर बात करें 499 रुपए वाले पैक की तो इसमें यूजर्स को 40Mbps इंटरनेट स्पीड में अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। वहीं, 799 रुपए वाले पैक में 100Mbps स्पीड पर डाटा का इस्तेमल किया जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: Jio को हुआ 36 लाख का फायदा और Airtel को 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, जानें कैसे
999 रुपए, 1499 और 3,999 रुपए वाले प्लान
999 रुपए, 1,499 रुपए और 3,999 रुपए के एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Zee5 सर्विस फ्री मिलेगी। इन ओटीटी ऐप्स की मदद से 1000 से ज्यादा फिल्में और शो का लाभ यूजर्स उठा पाएंगे। वहीं, इन पैक में भी अनलिमिटेड कॉल और डाटा ऑफर किया जा रहा है।

फ्री कॉलिंग लिए करना होगा ये काम
नए एयरटेल एक्स्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। लेकिन, यह सुविधा उन्हीं यूजर्स को दी जाएगी जो कि अपने कनेक्शन के साथ लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कमर्शियल यूज के लिए नहीं हैं ये प्लान
एयरटेल के इन नई ब्रॉडबैंड प्लान का इस्तेमाल कमर्शियल उपयोग के लिए नहीं किया जा सकेगा। आप एयरटेल ऐप के माध्यम से नई प्लान की रिचार्ज करा सकते हैं। वहीं, Airtel Xstream 4K Android बॉक्स के लिए, उपयोगकर्ताओं को 1,500 रुपए की सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा, जिसका अर्थ है कि कनेक्शन वापस करने पर यह राशि वापस कर दी जाएगी। एयरटेल के ये नए प्लान Jio Fiber प्लान्स को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।





















