इंडिया लॉन्च से पहले LG Velvet की कीमत आई सामने, अनोखा है फोन का डिजाइन

Join Us icon

टेक कंपनी एलजी की ओर से इंडिया में एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ कई कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। इस फोन का नाम LG Velvet है जो कि पहले ही दक्षिण कोरिया मार्केट के अलावा कई दूरे देशों में पेश किया जा चुका है। अब यह हैंडसेट इंडिया में भी जल्द पेश किया जा सकता है। लेकिन, लॉन्च से पहले एलजी वेलवेट कथित तौर पर एक भारतीय रिटेलर वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुका। रिटेलर ने एलजी वेलवेट इंडिया की कीमत का भी खुलासा कर दिया है। आइए आगे एलजी वेलवेट स्मार्टफोन की कीमत पर एक नजर डालते हैं।

कीमत

सुप्रीम मोबाइल ने ट्वीट किया कर जानकारी दी है कि स्मार्टफोन जल्द ही भारत में उपलब्ध होगा। रिटेलर ने वर्तमान में इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर ले रहा है। इसके अलावा, रिटेलर ने एलजी वेलवेट इंडिया की कीमत 36,990 रुपए से शुरू होने की भी बात कही है। डुअल-स्क्रीन एक्सेसरी के साथ एक आने वाले इस फोन की कीमत 49,990 रुपए होगी। LG ला रहा क्वाड कैमरे और पंच-होल डिसप्ले वाला K92 5G स्मार्टफोन, रेंडर्स हुए लीक

lg-velvet-india-price

स्पेसिफिकेशन्स

एलजी के इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्सल है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही डिवाइस में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एलजी ने लॉन्च किए दो नए फोन LG K62 और LG K52, देखें फोन की अटरेक्टिव लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स

एलजी वेलवेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। रियर कैमरे में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। कैमरा क्वाड बाइकिंग टेक्नॉलजी के साथ आता है जिससे 4 पिक्सल एक तस्वीर में कंबाइन किया जा सकता है। वहीं, फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 4300mAh बैटरी मौजूद है जो फास्ट और वायरलेस चार्जिंग सपॉर्ट करती है। फोन में 5G, ड्यूल-सिम, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। इसेक अलावा फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here