
पिछले साल दिसंबर में टेलिकॉम इंडस्ट्री को घाटे से उबरने के लिए टैरिफ को महंगा किया गया था। उस समय Jio और Airtel के से पहले वोडाफोन आइडिया (Vi) भारत में प्रीपेड टैरिफ की कीमतें बढ़ाने वाला पहला टेलीकॉम नेटवर्क था। वहीं, अब, लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम नेटवर्क पहले से प्रीपेड टैरिफ की कीमतें बढ़ाने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, वोडाफोन आइडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंदर टक्कर ने कहा है कि टैरिफ की दरें बढ़ाने के मुद्दे पर पहला कदम उठाने में वह हिचकिचाएगी नहीं। वहीं, इससे पहले एयरटेल की ओर से भी इस तरह के बयान सामने आ चुके हैं।
वर्तमान में Jio लगभग 400 मिलियन उपयोगकर्ताओं के साथ भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं, कंपनी काफी समय से नए ग्राहकों को जोड़ने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। जबकि एयरटेल ARPU और राजस्व बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ऐसा लग रहा है कि वोडाफोन आइडिया ( वीआई ) भी इसी तरह की रणनीति बना सकता है। इसे भी पढ़ें: Jio दे रहा है हर दिन 3जीबी डाटा, लेकिन फिर भी Airtel का प्लान है बेस्ट, जानें कैसे

टक्कर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कुछ भी उद्योग को दरें बढ़ाने से रोक सकता है, जबकि न्यूनतम दरें तय करने को लेकर चर्चा चल रही है। यह पहले भी हो चुका है और मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि यह दोबारा नहीं हो सकता। इसे भी पढ़ें: BSNL 2399 Vs Jio 2399: देखें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है अच्छा?

कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि अगले 12 से 18 महीने में दो बार टैरिफ महंगे हो सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया था कि अगले छह महीने में एक बार कंपनियां अपने रिचार्ज महंगे करेंगी और ऐसा करना मार्केट में उनके स्टेबल बनने के लिए जरूरी हो चुका है। वहीं, टैरिफ में इस बार कितनी बढ़ोतरी की जाएगी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।





















