
Samsung Galaxy M12 या Samsung Galaxy F12 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही हैं। वहीं, माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ12 एक रीब्रांडेड गैलेक्सी एम12 हो सकता है। कुछ समय पहले Samsung Galaxy F12 को मॉडल नंबर SM-F127G के साथ स्पॉट किया गया था। वहीं, अब 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिए मॉडल नंबर M127F / F127G के साथ एक स्मार्टफोन के बैक पैनल लाइव तस्वीरें हाथ लगी हैं जो फोन के रियर लुक की जानकारी देती हैं। हालांकि, अब तक, सैमसंग ने Galaxy M12 या Galaxy F12 के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
लाइव इमेज पर देखे गए मॉडल नंबर से लग रहा है कि यह Samsung Galaxy M12 व Samsung Galaxy F12 हो सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर इन तस्वीरों में हमने M05 को भी स्पॉट किया है। इसलिए लग रहा है कि फोन Galaxy M05 हो सकता है। डिवाइस प्रोडक्शन में जा चुका है और जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note20 FE जल्द करेगा एंट्री, ऑफिशियल साइट पर हुआ लिस्ट
लाइव इमेज में गैलेक्सी एम12 / एफ12 के बैक पैनल की तस्वीरें सामने आई हैं। बैक पैनल चार सर्कुलर कटआउट के साथ एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिखाती है, जिससे साफ पता चलता है कि अपकमिंग सैमसंग फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, डिवाइस के बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी देखा जा सकता है। हालांकि, यह और भी दिलचस्प है कि बैक पैनल के अंदर M127F / F127G मॉडल नंबर लिखा गया है। इसे भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M51 पर मिल रहा है 3,000 रुपए का डिस्काउंट, हाथ से ना जाने दें ये ऑफर

हमें मिली जानकारी के अनुसार गैलेक्सी एम12 / एफ12 में 6.7 इंच का डिसप्ले होगा जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट होगा। यह बड़ी 7,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। इससे पहले कंपनी Galaxy M51 को 7,000 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ पेश कर चुकी है।
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि दोनों मॉडल नंबरों के बीच समानता को देखते हुए, यह कहा जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ12 गैलेक्सी एम12 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है। सैमसंग की F-सीरीज़ कंपनी की ओर से सबसे नई स्मार्टफोन सीरीज़ है, जिसमें अब तक किफायती Galaxy F41 लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी एफ41 Galaxy M31 का रीब्रांडेड वेरिएंट है, जो आगे इशारा करता है कि गैलेक्सी एफ12 वास्तव में रीब्रांडेड गैलेक्सी एम12 हो सकता है।

















