
POCO कल लंबे इंतजार अपना नया डिवाईस टेक मंच पर पेश करने जा रही है। कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को ‘एम सीरीज़’ में पेश करेगी जो POCO M3 नाम के साथ बाजार में एंट्री लेगा। कल यानि 24 नवंबर को यह फोन ग्लोबली लॉन्च होगा जो बाद में इंडियन मार्केट समेत अन्य देशों में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। एक ओर जहां विभिन्न लीक्स में पोको एम3 की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है वहीं आज लॉन्च से पहले पोको ने भी नए स्मार्टफोन Poco M3 की कई अहम डिटेल्स शेयर कर दी है। आगे जानिए कि पोको एम3 में क्या होने वाला है खास
लुक व डिजाईन
POCO M3 डिजाईन के मामले में अभी तक लॉन्च हुए सभी पोको स्मार्टफोंस से अलग है। इस फोन को डुअल-टोन फिनिश वाले रियर पैनल से लैस दिखाया गया है। जिसमें नीचे का हिस्सा बिल्कुल प्लेन है तथा उपरी हिस्से पर रियर कैमरा सेटअप और POCO की ब्राडिंग एक अलग प्लेट पर दी गई है जो ग्लास की मालूम पड़ती है। यह फोन black, yellow और blue कलर में बाजार में एंट्री लेगा।

पोको एम3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें तीन कैमरा सेंसर वर्टिकली लगे हुए है जिनके साईड में एलईडी लाईट और लेंस डिटेल लिखी हुई है। कैमरा सेटअट के ठीक दाईं ओर कंपनी की ब्रांडिग है। POCO M3 स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है जिसमें डिसप्ले तीन ओर से जहां पूरी तरह बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। उम्मीद है कि पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन, कीमत हो सकती है 10,000 से भी कम
डिसप्ले
POCO M3 को लेकर अभी तक लीक्स में कहा गया था कि यह फोन फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस फोन में 6.53 इंच की बड़ी डिसप्ले दी जाएगी जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बनी होगी। कहा जा रहा है कि पोको एम3 की यह डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।
Everything you expected but MORE! POCO M3 is here!#POCOM3 Is #MoreThanYouExpect pic.twitter.com/bioDpmb6wi
— POCO (@POCOGlobal) November 22, 2020
प्रोसेसिंग पावर
POCO M3 स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो मीयूआई 12 के साथ काम करेगा। इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा तथा कंपनी ने साफ कर दिया है कि पोको एम3 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करेगा। लीक में पोको एम3 का 4 जीबी रैम वेरिएंट सामने आ चुका है तथा आशा है कि यह फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 9 Pro का डिजाइन हुआ लीक, लॉन्च से पहले देखें फोन का लुक
कैमरा सेटअप
पोको एम3 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा। रिपोर्ट की मानें तो इस फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन के अन्य दो रियर कैमरा सेंसर तथा सेल्फी कैमरे की डिटेल अभी सामने नहीं आई है, इसके लिए कल लॉन्च तक का इंतजार करना होगा।

पावर बैकअप
POCO M3 को लेकर कंपनी ने लॉन्च से पहले ही खुलासा कर दिया है कि यह फोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया जाएगा।
POCO M3 कल एक ऑनलाईन ईवेंट के जरिये टेक मार्केट में पेश किया जाएगा। पोको का यह ईवेंट यूरोप से प्रसारित होगा जिसे पूरी दुनिया में लाईव देखा जा सकेगा। फोन के लॉन्च ईवेंट का टाईम भारतीय समयानुसार मध्यरात्रि का होगा। POCO M3 का यह लॉन्च ईवेंट कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। इस को मिड बजट में उतारा जा सकता है जिसकी कीमत 15,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकती है।





















