Motorola जल्द पेश करेगा दो सस्ते स्मार्टफोन, जानें कब होंगे लॉन्च

Join Us icon

Motorola ने हाल ही में इंडिया का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन Moto G 5G लॉन्च किया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिन्हें बजट कैटगरी के अंदर पेश किया जाएगा। इन दोनों ही फोन का कोडनेम Motorola Capri और Motorola Capri Plus सामने आया है। इतना ही नहीं दोनों डिवाइस का मॉडल नंबर XT2127 और XT2129 है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन को अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से फोन्स को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Motorola Capri के स्पेसिफिकेशन्स

XDA डेवलपर्स के एडम कॉनवे के सहयोग से TechnikNews की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि मोटोरोला कैप्री और कैपरी प्लस (या कैप्रीप) नाम के दो बजट फोन पर काम कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि डुअल-सिम मोटोरोला कैप्री में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ एचडी + (720×1,600 पिक्सल) डिसप्ले दी जा सकती है। इसके अलावा इसे स्नैपड्रैगन 460 SoC और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। XT2127 मॉडल को लेकर Motorola Capri होने का अनुमान लगाया गया है। इसे भी पढ़ें: 128GB स्टोरेज और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आएगा फ्लैगशिप Motorola Nio

Motorola Capri का कैमरा

फोन में 48-मेगापिक्सेल “s5kgm1st” प्राइमरी सेंसर, एक 2-मेगापिक्सेल डेप्थ सेंसर (ov02b1b), 2-मेगापिक्सेल मैक्रो सेंसर (gc02m1) और 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर (s5k4h7) दिया जा सकता है। फोन में एनएफसी सपोर्ट आने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही फोन के फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
Motorola Capri Plus की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला कैप्री प्लस में HD + रिजोल्यूशन के साथ 90Hz डिसप्ले होने की उम्मीद है। यह मॉडल 4GB + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ आ सकता है। फ़ोटो और वीडियो के लिए इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी (OV64B) सेंसर, ओम्नीविज़न (ov02b1b) से 2-मेगापिक्सल लेंस, सैमसंग (s5k3l6) का एक 13-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में, 13-मेगापिक्सल (s5k4h7) सेल्फी शूटर हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Moto G Play (2021) होगा Motorola का कम कीमत वाला स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स के साथ वेबसाइट पर लिस्ट

कीमत

लीक्स की मानें तो कंपनी Motorola Capri और Capri Plus स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में पेश करेगी। साथ ही दोनों डिवाइस को कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक Capri और Capri Plus की लॉन्चिंग को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here