BSNL के इस प्लान में अब मिलेगा 720GB डाटा, क्या दे पाएगा Jio को चुनौती?

Join Us icon

सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से प्राइवेट कंपनियों को कड़ी चुनैती देते हुए अपने नए प्लान्स को पेश कर रही है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान्स के पोर्टफोलियो में एक और नया प्लान जोड़ा था, जिसकी कीमत 199 रुपए है। इसके अलावा बीएसएनएल ने यह भी पुष्टि की है कि वह अपने क्रिसमस ऑफर अंदर वह एसटीवी 998 को अपडेट कर रही है। वहीं, अगर बात करें 199 रुपए वाले नए प्लान की तो यह कल यानि 24 दिसंबर से उपलब्ध होगा।

कंपनी ने अपनी केरल वेबसाइट पर एक नया पोस्टर पोस्ट किया है जिससे पता चलता है कि कंपनी एसटीवी 998 प्रीपेड प्लान को संशोधित कर रहा है। पहले वाला पैक प्रति दिन 2GB डाटा मिलता था लेकिन, अब इस प्लान में डेली 3GB डेटा प्रदान करती है। प्रीपेड प्लान 240 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio, BSNL और Airtel समेत इन कंपनियों पर लगा 35 करोड़ रुपये का जुर्माना, यह है पूरा मामला

BSNL offering free sim card know how to avail benefits

अगर बात करें 199 रुपए वाले प्लान की तो इस पैक में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 30 दिनों की होगी। इतना ही नहीं प्लान में प्रति दिन 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे। बीएसएनएल का प्रीपेड रिचार्ज प्लान प्रतिदिन स्थानीय और एसटीडी नेटवर्क पर मुफ्त 250 मिनट की वॉयस कॉल प्रदान करता है।

BSNL के 199 रुपए वाले प्लान को PV 186 की जगह लॉन्च लॉन्च किया गया है। इससे साफ है कि कंपनी का PV 186 प्लान अब डिस्कंटिन्यू होने वाला है। 28 दिन की वैलिडिटी और डेली 2जीबी डाटा देने वाला यह प्लान 1 जनवरी से उपलब्ध नहीं होगा। यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस के साथ आता था। इसे भी पढ़ें: BSNL मुफ्त में बांट रही है सिम कार्ड, 28 नवंबर तक उठा सकते हैं फ्री का फायदा, जानें तरीका

BSNL Postpaid plan rs525 rs725 data unlimited voice call offer in hindi
Pic credit – Indianexpress

बता दें कि TRAI ( टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने उपभोक्ताओं को फेक एसएमएस भेजने के मामले में देश की टेलिकॉम कंपनियों पर भारी जुर्माना ठोका था। ट्राई की ओर से इन कंपनियों पर कुल 35 करोड़ रुपये का फाइन लगाया गया है। इन 8 कंपनियों में BSNL, Reliance Jio, Airtel, VI यानि Vodafone Idea, MTNL, Tata Teleservices, Videocon और Quadrant Teleservices जैसे नाम शामिल है जिन्हें दंड भुगतना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here