सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की फोटो आई सामने, जानें कैसा होगा यह फोन

Join Us icon

कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी सीरीज़ में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन जे7 (2017) की वीडियो सामने आई थी जिसमें इस फोन को 360 डिग्री एंगल से दिखाया गया था। अब एक ताजा लीक में इसी फोन की रेंडर फोटोज़ को शेयर किया गया है जिसमें फोन के फ़ीचर्स ​को साफ देखा जा रहा है।

मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस

ट्वीटर टिपस्टर द्वारा शेयर की गई सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की फोटोज़ में फोन का मॉडल नंबर एसएम-जे727 बताया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर फ्रंट कैमरे के साथ ओवल शेप का होम बटन मौजूद है, जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। इसके बैक पैनल पर मेटल स्ट्रीप मौजूद है जिसके उपर एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा लगाया गया है।

samsung-galaxy-j7-2017-render_16-741x420

फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर तथा बाएं पैनल पर पावर बटन मौजूद है। इस फोन को लेकर सामने आई स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी फिर कर रहा है बड़ी स्क्रीन वाले फोन के लॉन्च की तैयारी

यह फोन 2जीबी रैम से लैस होगा जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एक्सनोस 7870 चिपसेट पर काम करेगा। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 4जी एलटीई सपोर्टिड सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) को अप्रैल माह में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।