
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में इस समय सभी कंपनियां तरह-तरह के नए प्लान्स को पेश कर यूजर्स को लुभाने की कोशिश में हैं। इन्हीं कंपनियों में से एक वोडाफोन आइडिया (VI) भी है। भारत में ये कंपनी प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही तरह के रिचार्ज प्लान की पेशकश करती है। इन रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डाटा और कई OTT प्लेटफॉर्म का फ्री बेनिफिट मिलता है। वहीं, नए साल में अगर आप वोडाफोन आइडिया के नए प्रीपेज प्लान की लिस्ट सर्च कर रहे हैं तो आगे हम आपके लिए VI के सभी प्लान्स की पूरी डिटेल एक जगह दी है। इससे यूजर अपनी जरुरत के हिसाब से बेस्ट प्लान को चुनाव कर सकेंगे।
ये हैं 100 रुपए के अंदर आने वाले प्लान
वोडाफोन आइडिया का 19 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें वोडाफोन के 100 रुपए से कम कीमत वाले प्लान की तो 19 रुपए वाले प्रीपेड रिचाज कंपनी का शुरुआती रिचार्ज है। इस अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान में 200 एमबी डाटा मिलता है। साथ ही इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन है। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करने पर आपको वोडाफोन प्ले और जी5 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
वोडाफोन आइडिया का 49 रुपए वाला प्लान
बात करें वोडाफोन के 49 रुपए के ऑल राउंडर पैक की तो यह प्लान यूं तो अधिकतर सर्कल में उपलब्ध है। इस पैक में 38 रुपए का टॉकटाइम मिलता है और साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है। यूजर्स को इस प्लान में 100 एमबी डाटा मिलता है।

वोडाफोन आइडिया का 79 रुपए वाला प्लान
79 रुपए वाले पैक की वैधता 28 दिन की है। इस पैक में 64 रुपए का टॉक टाइम मिलेगा। वहीं, यूजर्स को 400 एमबी डाटा भी दिया जा रहा है। प्लान को सब्सक्राइब कराने पर आउटगोइंग कॉलिंग के लिए 1 पैसे प्रति सेकंड की दर से चार्ज किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Vi ने इंडिया में की Wi-Fi calling की शुरूआत, जानें किसे मिलेगा सबसे पहले लाभ
वोडाफोन आइडिया का 95 रुपए वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में 200 एमबी डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 74 रुपए का टॉकटाइम मिला है। इसके अलावा इस रिचार्ज पैक की वैधता 56 दिनों की है। इसके अलावा आउटगोइंग कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से चार्ज किया जाएगा।
वोडाफोन आइडिया का 98 रुपए वाला प्लान
यह प्लान एक एड-ऑन पैक है लेकिन, कंपनी इस रिचार्ज के साथ 28 दिन की वैधता ऑफर करती है। यह पैक 12GB डाटा की सुविधा के साथ आता है। इसके अलावा इस प्लान में किसी प्रकार की कॉलिंग और एसएमएएस की सुविधा नहीं मिलती।

वोडाफोन आइडिया का 99 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के 99 रुपए वाले प्लान में 1GB डाटा, 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 18 दिन तक चलता है। इस प्लान में कॉम्प्लीमेंट्री Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।
ये रहे 200 रुपए से कम वाले प्लान
वोडाफोन आइडिया का 129 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के 129 रुपए वाले प्लान में 2GB डाटा के साथ 300 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान की वैधता 24 दिन तक की है। इस प्लान में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 149 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं, इसमें 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300 SMS मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: Vi लाया 150GB डाटा वाला नया प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये लाभ

वोडाफोन आइडिया का 199 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के 199 रुपये के रिचार्ज प्लान में 24 दिनों की वैधता दी जाती है। इस प्लान में डेली 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल के साथ 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। साथ ही दूसरे प्लान की तरह इसमें Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसे भी पढ़ें: यहां देखें Jio के 2021 वाले सभी रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट, डेली फ्री डाटा व कॉलिंग से लेकर पूरा जानकारी एक साथ
एक नजर में देखें VI के 300 रुपए से कम वाले प्लान
वोडाफोन आइडिया 219 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के 219 रुपये के रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में प्रति दिन 1 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

वोडाफोन आइडिया 249 रुपए का प्लान
वोडाफोन आइडिया के 249 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS प्रतिदिन और डेली 1.5जीबी डाटा मिलता है। वहीं, इस प्लान में 28 दिनों की वैधता दी गई है। इस प्लान में इन बेनिफिट्स के अलावा Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 269 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के 269 रुपए वाले रिचार्ज टोटल 4 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और कुल 600 SMS मिलते हैं। सथ ही Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 299 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के 299 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में 4 जीबी डाटा के साथ 28 दिन की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और कुल 100 SMS प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। वहीं, यूजर्स को फ्री में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi का 400 रुपए से कम वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया का 379 रुपए वाला प्लान
कंपनी के इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, कुल डाटा 6 जीबी मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और कुल 1000 SMS मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 398 रुपए वाला प्लान
इस रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ डेली 3 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉल और टोटल 100 SMS डोली मिलते हैं। इसके अलावा इसमें Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 399 रुपए वाला प्लान
56 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में हर दिन 3 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉल और कुल 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। साथ में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
500 रुपए से कम वाले प्लान
वोडाफोन आइडिया का 449 रुपए वाला प्लान
Vi के 449 रुपए वाले प्लान में 56 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में प्रति दिन 4 जीबी डाटा मिलता है। इस प्रीपेड रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। दूसरे प्लान की तरह इस प्लान में भी Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 499 रुपए वाला प्लान
70 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉल के साथ 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
600 रुपए से कम कीमत वाले प्लान
वोडाफोन आइडिया का 555 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के 555 रुपए वाले प्लान में 77 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही डेली 1.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और कुल 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इस प्लान में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio यूजर्स को झटका, कंपनी ने बंद किए ये 4 सस्ते प्लान

वोडाफोन आइडिया का 558 रुपए वाला रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया के 558 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 56 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में प्रति दिन 3 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 SMS फ्री दिए जाते हैं। इसके अलावा इस प्लान में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 599 रुपए वाला प्लान
84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में प्रति दिन 3 जीबी डाटा दिया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और कुल 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। साथ ही रिचार्ज में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
700 रुपए से कम वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के 699 रुपये के रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में प्रति दिन 4 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा फोन में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और कुल 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इतना ही नहीं प्लान में यूजर्स को Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

एक साल की वैधता वाले प्लान
वोडाफोन आइडिया का 1,499 रुपए वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है, जिसमें कुल 24 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और कुल 3600 SMS मिलते हैं। साथ ही प्लान में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 2,399 रुपए वाला रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया के 2,399 रुपए के रिचार्ज प्लान की वैधता 365 दिन की है। इस प्लान में हर दिन 1.5 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉल के साथ 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में Zee5 ऐप और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
आपको बता दें कि यह सभी प्लान कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से देखें गए हैं जो कि दिल्ली सर्किल के लिए उपलब्ध हैं। हो सकता है कि अलग-अलग सर्किल में इन प्लान में मिलने वाली सुविधा अलग हो।





















