
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में अब इस बात की होड़ मची है कौन सबसे पहले अपने यूजर्स को 5G उपलब्ध कराएगा। हाल ही में रिलायंस जियो ने अमेरिका में अपनी 5जी टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण किया था। वहीं, अब एयरटेल ने यह कारनामा कर दिखाया गया है। लेकिन, जियो से एक हाथ आगे निकलते हुए भारती एयरटेल ने यह टेस्टिंग इंडिया की टेक सिटी हैदराबाद में की है। आइए आगे जानते कब और कितनी स्पीड मिलेगी 5G नेटवर्क पर।
हैदराबाद शहर में एक कर्मिशियल नेटवर्क पर LIVE 5G सेवा का सफलतापूर्वक प्रदर्शन और ऑर्केस्ट्रेट करने वाला एयरटेल देश की पहली दूरसंचार कंपनी बन गई है। एयरटेल ने अपने मौजूदा उदारीकृत स्पेक्ट्रम को 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में NSA (नॉन स्टैंड अलोन) नेटवर्क तकनीक के माध्यम से की।

5G डाउनलोड स्पीड
मौजूदा टेक्नोलॉजी की तुलना में Airtel 5G 10x स्पीड, 10x लेटेंसी और 100x कंसीलर देने में सक्षम है। विशेष रूप से, हैदराबाद में, उपयोगकर्ता 5जी फोन पर सेकंड के एक लंबी फिल्म डाउनलोड करने में सक्षम थे। इसे भी पढ़ें: जियो ने किया ताकत का प्रदर्शन, 5जी तकनीक की हुई सफल टेस्टिंग, जल्द आएगा Jio 5G phone

एयरटेल ग्राहकों को कब मिलेगा 5G
ग्राहकों के लिए 5जी उपलब्धता को लेकर कंपनी का कहना है कि जब पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध होगा और सरकार की मंजूरी मिलेगी तो इसे एयरटेल यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी किसी डेट को लेकर जानकारी नहीं दी है।
भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ, गोपाल विट्टल ने कहा, “मुझे अपने इंजीनियरों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने आज टेक सिटी, हैदराबाद में इस अविश्वसनीय क्षमता का प्रदर्शन किया। हमारे हर एक निवेश को भविष्य में प्रमाणित किया जाता है क्योंकि हैदराबाद में यह गेम चेंजिंग टेस्ट साबित होता है। एयरटेल इस क्षमता को प्रदर्शित करने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है और हमने फिर से दिखाया है कि हम भारत में हमेशा से हर जगह भारतीयों को सशक्त बनाने की अपनी खोज में नई तकनीकों का नेतृत्व करने में पहली नंबर पर रहते हैं। ”
बता दें कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि टेलिकॉम कंपनियां जैसे Bharti Airtel, Vodafone–Idea (Vi) और Reliance Jio दूरसंचार विभाग (DoT) पर नए स्पैक्ट्रम के लिए दबाब बना रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय टेलिकॉम यूनियन (ITU) ने हाल ही में नए 26 Ghz mm (milimeter) wave को अप्रूव किया था। वहीं, दुनिया भर में टेलिकॉम कंपनियां इसी बैंड पर आधारित अल्ट्रा फास्ट वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस को अडेप्ट कर रही हैं। इसे भी पढ़ें: ये है Airtel का सबसे सस्ता डेली 2जीबी डाटा वाला प्लान, सबकुछ मिलेगा फ्री

दूसरी ओर टेलिकॉम कंपनियों का कहना है कि NFAP को ITU द्वारा अप्रूव किए गए नए 26 GHz 5G बैंड को अपने डॉक्यूमेंट में अपडेट करना चाहिए। इस बैंड को ग्लोबली अडेप्ट किया जा रहा है। भारत में भी इस बैंड को शामिल करना चाहिए।





















