WhatsApp ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया- Zomato, Ola, Big Basket और Aarogya Setu भी यूजर्स का डेटा करते हैं कलेक्ट

Join Us icon

WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ 5 मई को दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका फाइल की गई थी। कोर्ट ने इस याचिका पर जवाब देने के लिए व्हाट्सऐप को 13 मई तक का समय दिया था। इस याचिका के जवाब देते हुए व्हाट्सऐप ने अपनी हाल में पेश की गई प्राइवेसी पॉलिसी जस्टिफ़ाई करते हुए कहा कि वह यूजर्स का वही डाटा कलेक्ट करता है जो दूसरे इंटरनेट बेस्ड ऐप्लिकेशन करते हैं। व्हाट्सऐप का कहना था कि Big Basket, Google, Koo, Microsoft, Ola, Truecaller, Zomato, और Zoom ऐप भी यूजर्स का उतना या उससे अधिक डाटा कलेक्ट करते हैं। इसके साथ ही व्हाट्सऐप ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि सरकारी ऐप Aarogya Setu द्वारा यूजर्स का डाटा कलेक्ट करने के लिए प्राइवेसी पॉलिसी भी उसके जैसी ही है। 

WhatsApp ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपने हलफनामे में कहा है कि अगर उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी को ब्लॉक किया जाता है तो इसके चलते भारत में काम कर रही कई टेक कंपनियों के ऑपरेशन रुक सकते हैं। इससे देश में ग्रॉसरी डिलिवरी के साथ ऑनलाइन डॉक्टर ऑपइनमेंट्स सर्विसेस प्रभावित हो सकती हैं। यह भी पढ़ें : Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक Dimensity SoC और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

whatsapp privacy policy update

क्या है व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी

WhatsApp ने इस साल की शुरुआत में नई प्राइवेसी पॉलिसी पेश की थी। इसके मुताबिक व्हाट्सऐप अपने यूजर्स का मोबाइल डिवाइस इनफॉर्मेंश, आई एडरेस, ट्रांजेक्शन इनफॉर्मेशन के साथ दूसरा डेटा अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक और उसकी सहयोगियों के साथ शेयर करेगी। व्हाट्सऐप का कहना है कि वह यूजर्स के इस डाटा को अपने WhatsApp Business को एक्सपेंड करने के लिए करेगा। इसके साथ ही व्हाट्सऐप पहले ही यह साफ कर चुका है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत यूजर्स के मैसेज रीड नहीं करेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Realme की नींद उड़ाने आ रहे हैं सस्ते Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन, जानें खूबियां

व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पहले 8 फरवरी से लागू होनी थे। लेकिन यूजर्स के विरोध के चलते व्हाट्सऐप ने नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करने लास्ट डेट आगे बढ़ाते हुए 15 मई कर दी थी। हालांकि अब कंपनी ने इसमें बदलाव करते हुए प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट करने की बाध्यता खत्म कर दी है। व्हाट्सऐप ने साफ किया है कि ऐसे यूजर्स जो नई प्राइवेरी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करेंगे उनका अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा। हालांकि नई पॉलिसी एक्सेप्ट न करने वाले यूजर्स व्हाट्सऐप की कुछ ही सेवाओं को यूज कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here